लॉगिन

छत्तीसगढ़ में दिन में गर्मी, रात में बढ़ेगी ठंड, कई जगहों पर बारिश के आसार, आईएमडी ने जारी किया अलर्ट

Chhattisgarh February 6, 2026 रिपोर्टर: shailesh
छत्तीसगढ़ में दिन में गर्मी, रात में बढ़ेगी ठंड, कई जगहों पर बारिश के आसार, आईएमडी ने जारी किया अलर्ट

छत्तीसगढ़ में दिन में गर्मी, रात में बढ़ेगी ठंड, कई जगहों पर बारिश के आसार, आईएमडी ने जारी किया अलर्ट

रायपुर : छत्तीसगढ़ में एक बार फिर मौसम करवट लेने वाला है. प्रदेश में फिलहाल मौसम शुष्क बना हुआ है, लेकिन आने वाले दिनों में रात की ठंड बढ़ने के आसार हैं.

मौसम विभाग के अनुसार अगले 24 घंटों के दौरान न्यूनतम तापमान में किसी बड़े बदलाव की संभावना नहीं है, हालांकि इसके बाद अगले तीन दिनों में रात के तापमान में 1 से 3 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट दर्ज की जा सकती है. इससे विशेषकर सुबह और देर रात के समय ठंड का एहसास अधिक होगा.

अंबिकापुर सबसे ठंडा

तापमान के आंकड़ों पर नजर डालें तो राजनांदगांव में प्रदेश का सर्वाधिक अधिकतम तापमान 31.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया. वहीं, अंबिकापुर में सबसे कम न्यूनतम तापमान 11.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ, जो ठंड के बढ़ते प्रभाव को दर्शाता है.

रायपुर में कैसा रहेगा मौसम?

राजधानी रायपुर की बात करें तो 6 फरवरी की सुबह शहर में हल्की धुंध छाए रहने की संभावना है. रायपुर में अधिकतम तापमान लगभग 31 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है.

खबर शेयर करें:

This will close in 20 seconds