लॉगिन

मुठभेड़ में मारा गया नक्सलियों का कमांडर उधम सिंह, एके  47 हथियार भी बरामद, जंगलों में चल रही भीषण मुठभेड़ 

Chhattisgarh February 5, 2026 रिपोर्टर: shailesh
मुठभेड़ में मारा गया नक्सलियों का कमांडर उधम सिंह, एके  47 हथियार भी बरामद, जंगलों में चल रही भीषण मुठभेड़ 

मुठभेड़ में मारा गया नक्सलियों का कमांडर उधम सिंह, एके  47 हथियार भी बरामद, जंगलों में चल रही भीषण मुठभेड़ 

बीजापुर : छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले से एक बड़ी खबर है. यहां के जंगलों में पुलिस और नक्सलियों के बीच भीषण गोलीबारी चल रही है. इस मुठभेड़ में नक्सली कमांडर सहित कई बड़े नक्सलियों के मारे जाने की खबर है. घटना स्थल से पुलिस को हथियार भी बरामद हुए हैं. मुठभेड़ खत्म होने के बाद इसकी पूरी डिटेल्स सामने आएगी और खुलासा होगा कि कौन-कौन से नक्सली मारे गए हैं.

सूचना पर निकले थे जवान 

दरअसल बीजापुर के चिन्नागेल्लूर इलाके में नक्सलियों के मौजूदगी की सूचना पुलिस को मिली थी. इसके बाद सुरक्षा बलों ने नक्सलियों के खिलाफ इलाके में ऑपरेशन लांच किया. इस इलाके में डीआरजी और सुरक्षाबलों के जवान पहुंचे तो नक्सलियों ने गोलीबारी शुरू कर दी. जवानों ने भी जवाबी कार्रवाई की. इलाके में अभी मुठभेड़ चल रही है.

बड़े नक्सली के मारे जाने की खबर

इस मुठभेड़ में नक्सली कमांडर! और डीवीसी मेम्बर उधम सिंह के मारे जाने की खबर है. इसके अलावा और भी नक्सली मारे गए हैं. मुठभेड़ स्थल से एके 47 भी बरामद हुआ है. इसके अलावा और भी नक्सलियों के मारे जाने की खबर है. हालांकि उधम सिंह के मारे जाने की पुष्टि अभी अफसरों की तरफ से नहीं हुई है. बीजापुर के एसपी ने बताया कि सर्चिंग के बाद विस्तृत जानकारी दी जाएगी.  फिलहालल बड़ी संख्या में जवान घटनास्थल पर मौजूद हैं.

खबर शेयर करें:

This will close in 20 seconds