लॉगिन

गरियाबंद में हिंसक झड़प पर बोले सीएम साय, कहा ‘जो घटना का दोषी है, उस पर कार्रवाई होगी…’

Chhattisgarh February 2, 2026 रिपोर्टर: shailesh
गरियाबंद में हिंसक झड़प पर बोले सीएम साय, कहा ‘जो घटना का दोषी है, उस पर कार्रवाई होगी…’

गरियाबंद में हिंसक झड़प पर बोले सीएम साय, कहा ‘जो घटना का दोषी है, उस पर कार्रवाई होगी…’

रायपुर : छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले में दुतकैया गांव में रविवार रात हिंसा भड़क गई. इस घटना में कई घर फूंक दिए गए. बचाव के लिए पहुंचे पुलिसकर्मियों पर भी पथराव किया गया, जिसमें कई पुलिसकर्मी घायल हुए हैं. वहीं अब इस झड़प को लेकर सीएम विष्णु देव साय का भी बयान सामने आया है. उन्होंने कहा जो घटना का दोषी है उस पर कार्रवाई होगी.

जो घटना का दोषी है, उस पर कार्रवाई होगी – सीएम विष्णु देव साय

इस पूरे मामले पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा है कि घटना प्रशासन के संज्ञान में है और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई जारी है. उन्होंने भरोसा दिलाया कि किसी भी आरोपी को बख्शा नहीं जाएगा.

खबर शेयर करें:

This will close in 20 seconds