heml

ब्रह्म मुहूर्त में इन कामों को करने से बरसेगी मां लक्ष्मी की कृपा, नहीं होगी धन की कमी

शास्त्रों में मां लक्ष्मी को धन की देवी बताया गया था। ऐसा कहा जाता है कि जिस किसी पर मां लक्ष्मी मेहरबान हो जाती है उसकी किस्मत बदल जाती है। मां लक्ष्मी की कृपा से इंसान के जीवन मे सुख और समृद्धि का वास होता है। वास्तु शास्त्र के अनुसार मां लक्ष्मी के आगमन का शुभ समय ब्रह्म मुहूर्त बताया है। मान्यता है कि इस दौरान किए गए शुभ कामों से मां लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं। और उनकी कृपा आप पर बनी रहती है। ये उपाय कौन से हैं, चलिए जानते हैं।

घर की सफाई करें

ऐसा माना जाता है कि सुबह जल्दी उठकर घर की साफ- सुथरा करने से मां लक्ष्मी प्रसन्न होती है। कहते हैं कि मां लक्ष्मी साफ-सुथरी जगहों पर ही अपना वास करती हैं। इसलिए हमेशा अपने घर और कार्यस्थल पर सफाई रखना चाहिए। शुक्रवार के दिन तो इस बात का विशेष ध्यान रखा जाना चाहिए।

तुलसी में चढ़ाएं जल

मान्यता है कि तुलसी के पौधे में साक्षात मां लक्ष्मी का वास होता है, इसलिए तुलसी के पौधे को जल चढ़ाने से घर में सुख-समृद्धि आती है। तुलसी में जल चढ़ाते समय भगवान विष्णु का मंत्र- ‘ऊँ नमो भगवते वासुदेवाय’ का जाप भी करना चाहिए।

सूर्य देवता को अर्पित करें जल

शास्त्रों में बताया गया है कि अगर आप हर रोज सुबह स्नान आदि करने के बाद तांबे के लोटे में जल भरकर थोड़ा सा सिंदूर, फूल डालकर उगते हुए सूर्य को अर्पित जरूर करें। इससे मां लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं, साथ ही आप हमेशा रोगों से दूर रहेंगे।

घी का दीपक जलाएं

ऐसा कहा जाता है कि सुबह के समय घर के मुख्य द्वार पर घी का दीपक जलाना चाहिए। शास्त्रों में बताया गया है कि दीपक में सभी देवी-देवताओं का वास होता है। अगर आप ऐसा करने से आपको हर विपदा से छुटकारा मिलेगा। इसके साथ ही मां लक्ष्मी का आशीर्वाद आप पर बना रहता है। जिससे घर में सुख-समृद्धि बनी रहती हैं। साथ ही रोजाना दीपक जलाने के घर के वास्तु दोषों से छुटकारा मिलता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button