लॉगिन

जूडो में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर राष्ट्रीय पहचान बनाने वाली योगिता मंडावी पर मुख्यमंत्री ने जताया गर्व

Chhattisgarh January 24, 2026 रिपोर्टर: shailesh
जूडो में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर राष्ट्रीय पहचान बनाने वाली योगिता मंडावी पर मुख्यमंत्री ने जताया गर्व

जूडो में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर राष्ट्रीय पहचान बनाने वाली योगिता मंडावी पर मुख्यमंत्री ने जताया गर्व

रायपुर : नक्सल प्रभावित क्षेत्र कोंडागांव की होनहार बेटी योगिता मंडावी को जूडो में उत्कृष्ट उपलब्धियों के लिए वर्ष 2025 का प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार मिलने पर मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने हर्ष और गर्व व्यक्त किया है।

मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि योगिता मंडावी की यह उपलब्धि न केवल उनके व्यक्तिगत परिश्रम और अनुशासन का परिणाम है, बल्कि यह छत्तीसगढ़ की लाखों बेटियों के सपनों की जीत भी है। उन्होंने कहा कि कठिन परिस्थितियों में भी योगिता ने जिस समर्पण और संकल्प के साथ आगे बढ़कर राष्ट्रीय स्तर पर प्रदेश का नाम रोशन किया है, वह युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत है।

मुख्यमंत्री ने विश्वास व्यक्त किया कि योगिता मंडावी भविष्य में भी अपनी मेहनत और लगन से छत्तीसगढ़ को गौरवान्वित करती रहेंगी। उन्होंने योगिता के उज्ज्वल भविष्य के लिए हार्दिक शुभकामनाएँ दीं।

खबर शेयर करें:

This will close in 20 seconds