लॉगिन

26 जनवरी को बिलासपुर में झंडा फहराएंगे सीएम साय, बस्तर में अरुण साव तो सरगुजा में विजय शर्मा, देखें सभी जिलों की लिस्ट

Chhattisgarh January 22, 2026 रिपोर्टर: shailesh
26 जनवरी को बिलासपुर में झंडा फहराएंगे सीएम साय, बस्तर में अरुण साव तो सरगुजा में विजय शर्मा, देखें सभी जिलों की लिस्ट

26 जनवरी को बिलासपुर में झंडा फहराएंगे सीएम साय, बस्तर में अरुण साव तो सरगुजा में विजय शर्मा, देखें सभी जिलों की लिस्ट

रायपुर : हर साल की तरह इस साल भी गणतंत्र दिवस के मौके पर 26 जनवरी को छत्तीसगढ़ के सभी जिला मुख्यालयों में कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा. इस कार्यक्रम को लेकर छत्तीसगढ़ सरकार की ओर से अतिथियों की लिस्ट जारी कर दी गई है. आदेश के मुताबिक मुख्यमंत्री विष्णु देव साय इस दिन बिलासपुर में आयोजित कार्यक्रम में झंडा फहराएंगे. वहीं, डिप्टी सीएम अरुण साव बस्तर में और गृह मंत्री विजय शर्मा सरगुजा के कार्यक्रम में शामिल होंगे. केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू दुर्ग में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होंगे. जानिए आपके जिले में आयोजित कार्यक्रम में कौन शामिल होगा-

आपके जिले में कौन फहराएगा झंडा?

बिलासपुर- मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
दुर्ग- तोखन साहू, केंद्रीय राज्य मंत्री
बस्तर- अरुण साव,डिप्टी सीएम
सरगुजा- विजय शर्मा, गृह मंत्री
राजनांदगांव- डॉ. रमन सिंह, विधानसभा अध्यक्ष
रायगढ़- रामविचार नेता, कैबिनेट मंत्री
गरियाबंद- दयालदास बघेल, मंत्री
बीजापुर- केदार कश्यप, मंत्री
कबीरधाम- लखनलाल देवांगन, मंत्री
जशपुर- श्याम बिहारी जायसवाल, मंत्री
जांजगीर चांपा- ओपी चौधरी, मंत्री
कोरबा- टंकराम वर्मा, मंत्री
बलरामपुर- लक्ष्मी राजवाड़े, मंत्री
दंतेवाड़ा- गजेंद्र यादव, मंत्री
बालोद- गुरु खुशवंत साहेब, मंत्री
गौरेला-पेंड्रा-मरवाही- राजेश अग्रवाल, मंत्री
बलौदाबाजार- बृजमोहन अग्रवाल, सांसद
बेमेतरा- विजय बघेल, सांसद
मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी- संतोष पांडेय, सांसद
सूरजपुर- चिंतामणी महाराज, सांसद
महासमुंद- रुपकुमारी चौधरी, सांसद
सारंगगढ़-बिलाईगढ़- राधेश्याम राठिया, सांसद
सक्ती- कमलेश जांगड़े, सांसद
नारायणपुर- महेश कश्यप, सांसद
कांकेर- भोजराज नाग, सांसद
मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर- देवेंद्र प्रताप सिंह, सांसद
कोंडागांव- लता उसेंडी, विधायक
मुंगेली- पुन्नू लाल मोहले, विधायक
कोरिया- भैयालाल राजवाड़े, विधायक
धमतरी- अजय चंद्राकर, विधायक
खैरागढ़-छुईखदान-गंडई- राजेश मूणत, विधायक
सुकमा- किरण देव, विधायक

इस साल कौन-सा गणतंत्र दिवस मनाएगा भारत

इस साल भारत अपना 77वां गणतंत्र दिवस मनाएगा

साल 1950 में ही भारत का पहला गणतंत्र दिवस हो चुका था.

गणतंत्र दिवस के मौके पर नई दिल्ली के कर्तव्य पथ पर परेड होती है.

इस दौरान परेड में भारत की सैन्य शक्ति, सांस्कृतिक विविधता और संवैधानिक मूल्यों को दिखाया जाता है.

इस परेड में अलग-अलग राज्यों की झांकियां निकाली जाती हैं.

वहीं, सशस्त्र बलों की मार्चिंग टुकड़ियां और छात्रों और सांस्कृतिक समूह भी शामिल होते हैं.

खबर शेयर करें:

This will close in 20 seconds