युवक की मिली अधजली लाश, गला दबाकर मारने की आशंका

बिलासपुर  : जिले में एक युवक की गला दबाकर हत्या कर दी गई है। इसके बाद पहचान छिपाने उसके शव को जला दिया गया है। खेत में जले हुए पैरे के बीच उसका शव मिला है। मामला तखतपुर थाना क्षेत्र का है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

रविवार सुबह 10 बजे के करीब कैलाश नगर इलाके में एक शख्स खेत में बकरी चराने गया था। इसी दौरान उसकी नजर खेत में जले हुए पैरे पर पड़ी। इसके बाद जब उसने पास जाकर देखा तो उसे एक शख्स का जला हुआ पैर नजर आया। तब वह देखकर घबरा गया। इसके बाद उसने आस-पास के लोगों को सूचना दी थी।

राजमिस्त्री का काम करता था युवक

वहीं आस-पास के लोगों ने फिर पुलिस को सूचना दी। जिसके बाद उसकी पहचान की गई है। युवक तखतपुर का ही रहने वाला था। उसका नाम सूरज लोधी(19) था। वह राजमिस्त्री का काम करता था। इसके बाद पुलिस ने युवक के परिजनों को इस बात की सूचना दी।

कई दिनों से काम पर नहीं गया था युवक

सूचना मिलने पर उसके परिजन मौके पर पहुंचे। उसके चाचा ने बताया कि सूरज के माता-पिता की मौत हो चुकी है। वो कई दिनों से काम पर नहीं गया था। नशे मे चूर रहता था। अचानक से क्या हुआ। हमें कुछ पता नहीं चला। हमने उससे कई बार बात करने की कोशिश की थी मगर वह कुछ नहीं बोलता था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

This will close in 20 seconds