Wildlife Video: नन्हे से कछुए ने लिया ‘जंगल के राजा’ से पंगा, शेर ने जो किया वो कैमरे में कैद हो गया

जंगल में कोई जानवर शेर से पंगा नहीं लेता। लेकिन सोशल मीडिया पर एक क्लिप वायरल हो रहा है, जिसमें एक नन्हा कछुआ शेर को परेशान करता नजर आ रहा है। वायरल वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि शेर नदी/तालाब किनारे पानी पी रहा है। इसी दौरान एक कछुआ शेर के मुंह के पास आ जाता है और उसकी दाढ़ी के बाल खींचने लगता है।

 

यहां देखें इस घटना का पूरा वीडियो…

 

 

शेर कछुए को बक्श देता है और दूसरी तरफ बढ़ जाता है। लेकिन कछुए को मस्ती सवार थी वह तो शेर के पीछे दूसरी तरफ भी पहुंच जाता है। इस क्लिप को देखकर लोगों कछुए की बहादुरी की तारीफ भी कर रहे हैं, तो कुछ कह रहे हैं कि इतना ओवर कॉन्फिडेंस कभी-कभार मरवा देता है। …तो कुछ ने लिखा कि शेर का मुड़ ठीक था।

इतना ओवर कॉन्फिडेंस भी ठीक नहीं…

यह पुराना वीडियो है जो एक बार फिर सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इंस्टाग्राम यूजर latestkruger से 5 अप्रैल को पोस्ट किया गया, जिसे खबर लिखे जाने तक 3 लाख 65 हजार व्यूज और 20 हजार लाइक्स मिल चुके हैं। इस पर कई लोगों ने प्रतिक्रिया दी। जैसे एक शख्स ने लिखा कि लगता है कछुए ने तगड़ा ही मोटिवेशनल कोट सुन लिया। वहीं एक ने लिखा कि इतना ओवर कॉन्फिडेंस भी ठीक नहीं। असल में इस वीडियो को पिछले साल 20 अप्रैल को यूट्यूब चैनल Latest Sightings से पोस्ट किया गया था, जिसे अबतक 35 लाख से अधिक व्यूज मिल चुके हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

This will close in 20 seconds