लॉगिन

छत्तीसगढ़ में फिर बढ़ेगी ठंड, अगले 2 दिन चलेगी शीतलहर, आईएमडी ने जारी किया अलर्ट

Chhattisgarh January 16, 2026 रिपोर्टर: shailesh
छत्तीसगढ़ में फिर बढ़ेगी ठंड, अगले 2 दिन चलेगी शीतलहर, आईएमडी ने जारी किया अलर्ट

छत्तीसगढ़ में फिर बढ़ेगी ठंड, अगले 2 दिन चलेगी शीतलहर, आईएमडी ने जारी किया अलर्ट

रायपुर : छत्तीसगढ़ में पिछले कुछ दिनों से मौसम स्थिर बना हुआ था. ठंड से लोगों को हल्की राहत मिल रही थी. लेकिन जल्द ही प्रदेश के उत्तरी भाग में फिर से हाड़ कंपा देने वाली ठंड पड़ने वाली है.

मौसम विभाग के अनुसार शुक्रवार से अगले दो दिन उत्तर छत्तीसगढ़ के एक-दो पॉकेट में शीतलहर चलने की संभावना है. मौसम विभाग ने कोरिया, मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर, सूरजपुर, बलरामपुर, सरगुजा और जशपुर इन छह जिलों के एक दो पॉकेट में शीतलहर चलने का अलर्ट जारी किया है.

इस दौरान प्रदेशभर में न्यूनतम तापमान में कोई बड़ा बदलाव नहीं होगा, लेकिन इसके बाद 1 से 3 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ोतरी दर्ज की जा सकती है. बीते 24 घंटों के दौरान सबसे अधिक अधिकतम तापमान 29.7 डिग्री सेल्सियस जगदलपुर में दर्ज किया गया. वहीं, सबसे कम न्यूनतम तापमान 4.6 डिग्री सेल्सियस अंबिकापुर में रिकॉर्ड किया गया.

जानें क्यों बढ़ी ठंड?

दरअसल, हिमालयी क्षेत्रों में सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ पहाड़ों पर बर्फबारी के साथ मैदानी इलाकों में ठंडी हवाओं को धकेल रहा है, जिसे सब-ट्रॉपिकल जेट स्ट्रीम बेहद तेज गति से मध्य भारत की ओर पहुंचा रही है. इस मौसमी तंत्र के चलते छत्तीसगढ़ के सरगुजा, रायपुर और दुर्ग संभाग के कई जिलों में रात का पारा सामान्य से 3-6 डिग्री नीचे गिर गया है, जिससे ठिठुरन बढ़ गई है. सुबह और देर रात कोहरे के साथ-साथ कई इलाकों में शीतलहर जैसी स्थिति बनी हुई है.

मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि अगले 2 दिनों तक उत्तर छत्तीसगढ़ में ठंडी हवाओं का यह सिलसिला जारी रहेगा, जिससे विशेषकर ग्रामीण और मैदानी क्षेत्रों में ठिठुरन और अधिक महसूस की जाएगी.

खबर शेयर करें:

This will close in 20 seconds