लॉगिन

किसान से धोखाधड़ी केस में कांग्रेस विधायक गिरफ्तार, सीएम साय बोले– कानून सबके लिए बराबर

Chhattisgarh January 10, 2026 रिपोर्टर: shailesh
किसान से धोखाधड़ी केस में कांग्रेस विधायक गिरफ्तार, सीएम साय बोले– कानून सबके लिए बराबर

किसान से धोखाधड़ी केस में कांग्रेस विधायक गिरफ्तार, सीएम साय बोले– कानून सबके लिए बराबर

रायपुर : किसान से धोखाधड़ी के मामले में जैजैपुर के कांग्रेस विधायक बालेश्वर साहू को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। इस मामले पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि उनकी सरकार भ्रष्टाचार के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति पर काम कर रही है और जो भी गड़बड़ी करेगा, उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी, कानून सभी के लिए समान है।

वहीं छत्तीसगढ़ में पहली बार आयोजित हो रहे रोवर-रेंजर जंबूरी को लेकर मुख्यमंत्री ने कहा कि यह राज्य के लिए गर्व की बात है, जिसमें देशभर से 15 हजार से अधिक लोग शामिल हो रहे हैं और इससे छत्तीसगढ़ का मान-सम्मान बढ़ेगा।

गोवा दौरे से लौटने के बाद मुख्यमंत्री साय ने बताया कि गोवा में आयोजित आदि लोकउत्सव में शामिल होने का अवसर मिला, जो पिछले 25 वर्षों से जनजातीय समाज की कला और संस्कृति को संजोने का कार्य कर रहा है और इसमें देशभर से जनजातीय समाज के लोग भाग ले रहे हैं।

खबर शेयर करें:

This will close in 20 seconds