प्रेम संबंध की शंका पर पड़ोसी ने महिला को मारा टंगिया, हत्या की कोशिश का केस दर्ज

रायपुर : मंदिर हसौद इलाके के टेकारी गांव में प्रेम संबंध की शंका पर एक किसान ने दूसरे किसान की पत्नी पर टंगिया से हमला कर दिया।इस हमले में महिला गंभीर रूप से घायल हो गई।शिकायत पर पुलिस ने हत्या की कोशिश का केस दर्ज कर लिया है।

मंदिर हसौद थाना पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक गाम टेकारी निवासी किसान परस राम साहु शिकायत दर्ज कराया कि कुछ दिनो पूर्व तुकाराम की पत्नी कांति बाई ने उसकी पत्नी हीरा साहु का अपने पति तुकाराम के साथ अवैध प्रेम संबंध की शंका जताई थी।

इसे लेकर दोनों पक्षों के बीच वाद-विवाद हुआ था।14 अप्रैल की रात आठ बजे परसराम सपरिवार खाना खाकर अपने घर में था, तभी पुरानी बातो को लेकर पड़ोसी तुकाराम निषाद ने अपने घर में गाली-गलौज करना शुरू कर दिया।परसराम की पत्नी हीरा साहु,बेटी उमेश्वरी साहु समेत अन्य लोग घर से बाहर निकलकर तुकाराम को गाली-गलौच करने से मना किए तो उसने तुम लोगो को गाली नही दे रहा हूं, कहकर फिर से गाली देते हुए जान से मारने घर से टंगिया लेकर आ गया।

तुकाराम ने हीरा साहू के गर्दन में टंगिया मारा तो वह झुक गई। टंगिया उसके पीठ में लगी। यदि वह नही झुकती तो टंगिया गले में लगने से मौत निश्चित थी। इस दौरान हमलावर भाग निकला।घायल हीरा साहू को तत्काल आसपास के ग्रामीणों की मदद से रिम्स अस्पताल में भर्ती कराया गया।शिकायत पर पुलिस ने तुकाराम निषाद के खिलाफ हत्या की कोशिश का केस दर्ज कर लिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

This will close in 20 seconds