लॉगिन

कवासी लखमा से मिलने सेंट्रल जेल पहुंचे भूपेश बघेल, मुलाकात कर जाना उनका हालचाल 

Chhattisgarh January 6, 2026 रिपोर्टर: shailesh
कवासी लखमा से मिलने सेंट्रल जेल पहुंचे भूपेश बघेल, मुलाकात कर जाना उनका हालचाल 

कवासी लखमा से मिलने सेंट्रल जेल पहुंचे भूपेश बघेल, मुलाकात कर जाना उनका हालचाल 

रायपुर : छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज सेंट्रल जेल रायपुर पहुंचे। वहां वरिष्ठ नेता और पूर्व मंत्री कवासी लखमा से मुलाकात कर उनका हालचाल जाना। आपको बता दें कवासी लखमा 3200 करोड़ रुपये के शराब घोटाले में जेल में बंद हैं। भूपेश बघेल के साथ कांग्रेस के कई नेता और कार्यकर्ता भी मौजूद रहे। बेटे चैतन्य बघेल को हाल ही में मिली जमानत के बाद भूपेश बघेल आज कवासी लखमा से मिलने पहुंचे है।

भूपेश सरकार के कार्यकाल (2019-2022) के दौरान छत्तीसगढ़ में लाइसेंसी शराब दुकानों में डुप्लिकेट होलोग्राम लगाकर बड़ी मात्रा में अवैध शराब बेची गई। इससे राजस्व विभाग को करोड़ों रुपये का नुकसान हुआ।जांच एजेंसी ईडी के अनुसार, शराब को स्कैनिंग से बचाने के लिए नकली होलोग्राम लगाया जाता था, ताकि अवैध शराब पकड़ में न आए। इस घोटाले में शामिल लोगों ने होलोग्राम बनाने के लिए उत्तर प्रदेश के नोएडा स्थित प्रिज्म होलोग्राफी सिक्योरिटी फिल्म्स प्राइवेट लिमिटेड कंपनी को टेंडर दिया, जो इस काम के लिए पात्र नहीं थी। नियमों में संशोधन करके यह टेंडर कंपनी को दिया गया।

ईडी ने बताया कि शराब घोटाले में शामिल रकम का अनुमान करीब 3,074 करोड़ रुपये है। जांच में यह भी सामने आया कि चैतन्य ने अपने हिस्से के तौर पर लगभग 200 से 250 करोड़ रुपये लिए। हाई-लेवल सुरक्षा, प्रशासनिक हस्तक्षेप और पॉलिसी के कारण यह अपराध लंबे समय तक चला। जांच एजेंसी ने बताया कि आगे की जांच में यह रकम 3,005 करोड़ रुपये से ज्यादा भी हो सकती है। कई आरोपियों के खिलाफ जांच अभी जारी है।

खबर शेयर करें:

This will close in 20 seconds