लॉगिन

मंत्री केदार कश्यप की मां के निधन पर सीएम साय ने जताया शोक, बोले- ईश्वर दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें 

Chhattisgarh December 21, 2025 रिपोर्टर: shailesh
मंत्री केदार कश्यप की मां के निधन पर सीएम साय ने जताया शोक, बोले- ईश्वर दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें 

मंत्री केदार कश्यप की मां के निधन पर सीएम साय ने जताया शोक, बोले- ईश्वर दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें 

रायपुर : छत्तीसगढ़ के वनमंत्री केदार कश्यप की मां मनकी देवी का निधन हो गया। वे लंबे समय से बीमार चल रही थीं। पिछले कई दिनों से उनकी हालत गंभीर बताई जा रही थी। वही उनकी निधन पर छत्तीसगढ़ के सीएम विष्णुदेव साय ने शोक जताया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि कैबिनेट के साथी केदार कश्यप की पूज्य माताजी मनकी देवी कश्यप के निधन का समाचार अत्यंत दुःखद एवं पीड़ादायक है। उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित करता हूँ।

सीएम साय ने एक्स पर पोस्ट शेयर कर लिखा कि कैबिनेट के साथी श्री केदार कश्यप जी की पूज्य माताजी श्रीमती मनकी देवी कश्यप जी के निधन का समाचार अत्यंत दुःखद एवं पीड़ादायक है। उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित करता हूँ। ईश्वर से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें तथा इस कठिन समय में श्री केदार कश्यप जी एवं समस्त शोकाकुल परिवार को धैर्य, संबल और शक्ति प्रदान करें। ॐ शांति!

खबर शेयर करें:

This will close in 20 seconds