लॉगिन

छत्तीसगढ़ में जल्द बिछेगा मेट्रो का जाल : डिप्टी सीएम अरुण साव बोले- आने वाले समय में तेज गति से होगा काम

Chhattisgarh December 21, 2025 रिपोर्टर: shailesh
छत्तीसगढ़ में जल्द बिछेगा मेट्रो का जाल : डिप्टी सीएम अरुण साव बोले- आने वाले समय में तेज गति से होगा काम

छत्तीसगढ़ में जल्द बिछेगा मेट्रो का जाल : डिप्टी सीएम अरुण साव बोले- आने वाले समय में तेज गति से होगा काम

रायपुर : छत्तीसगढ़ में मेट्रो का जाल बिछाने को लेकर डिप्टी सीएम अरुण साव ने जानकारी दी. उन्होंने कहा कि कि मेट्रो का काम प्रारंभिक स्तर पर है. चीन, अमेरिका के बाद भारत मेट्रो का जाल बिछाने में तीसरे स्थान पर पहुंचा है. छत्तीसगढ़ में तेज गति से आने वाले समय में काम होगा.

वहीं दलहन-तिलहन लगाने खरीदी की अनुमति मिलने पर उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने कहा कि दलहन तिलहन को बढ़ावा देने एक ऐतिहासिक कदम है. दलहन-तिलहन लगाने का क्रम कम हुआ था, मगर अब किसानों को इसका बड़ा लाभ मिलेगा.

नगरीय निकायों की बैठक को लेकर दी जानकारी

इसके साथ ही हाल ही में शामिल हुए नगरीय निकायों की बैठक को लेकर उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने कहा कि उत्तर मध्य क्षेत्रों के 5 नगरीय प्रशासन विभागों की बैठक केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर की अध्यक्षता में हुई. भारत सरकार द्वारा संचालित योजनाओं – पीएम आवास, स्वच्छता अभियान, मोबिलिटी के कामों की समीक्षा हुई.

भूपेश बघेल के पोस्ट को लेकर साधा निशाना

पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के ‘सर्वे’ को लेकर किए गए सोशल मीडिया पोस्ट पर उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने कहा कि सर्वे कौन रहा है, इसकी जानकारी नहीं है. मगर किसी को डराने का विषय नहीं है. जो गड़बड़ नहीं किया है, उसे डरने की जरूरत नहीं है. बिना तथ्यों के आधार पर बात नहीं करना चाहिए. आरोप-प्रत्यारोप से बचना चाहिए.

खबर शेयर करें:

This will close in 20 seconds