लॉगिन

कर्मचारी ने कारोबारी के बैग से उड़ाए 2 लाख, आरोपी कर्मचारी गिरफ्तार

Chhattisgarh December 20, 2025 रिपोर्टर: shailesh
कर्मचारी ने कारोबारी के बैग से उड़ाए 2 लाख, आरोपी कर्मचारी गिरफ्तार

कर्मचारी ने कारोबारी के बैग से उड़ाए 2 लाख, आरोपी कर्मचारी गिरफ्तार

भिलाई। सुपेला पुलिस ने उद्योगपति का ब्रीफकेस और उसमें रखे दो लाख रुपए चोरी करने वाले कर्मचारी सन्नी साहू को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के अनुसार उद्योगपति अतुल अग्रवाल की शिकायत पर मामला दर्ज किया गया था।

प्रार्थी ने बताया कि 17 दिसंबर की शाम करीब 6.30 बजे वह अपने कारखाने से घर पहुंचे थे। उन्होंने अपना ऑफिस का ब्रीफकेस कर्मचारी सन्त्री को घर के अंदर रखने के लिए दिया था। अगली सुबह ऑफिस जाने के दौरान उन्होंने पत्नी से ब्रीफकेस मांगा। पत्नी ने जो ब्रीफकेस दिया, वह अलग था।

उसे खोलकर देखा तो उसमें रखे दो लाख रुपए नकद और महत्वपूर्ण दस्तावेज गायब थे। शिकायत के आधार पर पुलिस ने सन्नी को हिरासत में लेकर पूछताछ की। उसने जुर्म कबूल करते हुए बताया कि चोरी करने के बाद उसने ब्रीफकेस बदल दिया था। आरोपी ने यह भी स्वीकार किया कि उसने लालच में और अपनी बहन की शादी के लिए पैसों की जरूरत के चलते यह चोरी की।

पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। पुलिस मामले की अन्य पहलुओं की जांच कर रही है। ताकि मामले से जुड़ी अन्य तथ्य भी सामने आ सके।

खबर शेयर करें:

This will close in 20 seconds