तेल कंपनियों ने अपडेट किए पेट्रोल-डीजल के नए रेट, क्या है आपके शहर में ताजा भाव

नई दिल्ली : सरकारी तेल कंपनियों की ओर से पेट्रोल-डीजल के दामों में राहत जारी है। इंडियन ऑयल, भारत पेट्रोलियम और हिंदुस्तान पेट्रोलियम द्वारा पेट्रोल-डीजल की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया गया है और कीमतें स्थिर बनी हुई हैं। आखिरी बार राष्ट्रीयस्तर पर पेट्रोल-डीजल के दाम में बदलाव मई 2022 को हुआ था। उस दौरान केंद्र सरकार की ओर से पेट्रोल पर आठ रुपये और डीजल पर छह रुपये की एक्साइज ड्यूटी घटाई थी।

दिल्ली में एक लीटर पेट्रोल 96.72 रुपये और डीजल 89.62 रुपये प्रति लीटर है। कोलकाता में पेट्रोल 106.03 रुपये प्रति लीटर और एक लीटर डीजल 92.76 रुपये में बिक रहा है। मुंबई में एक लीटर पेट्रोल 106.31 रुपये और डीजल 94.27 रुपये प्रति लीटर है। चेन्नई में पेट्रोल 102.73 रुपये प्रति लीटर और एक लीटर डीजल 94.33 रुपये में बिक रहा है।

नोएडा- गुरुग्राम समेत अन्य शहरों में पेट्रोल-डीजल के दाम

नोएडा में पेट्रोल 96.64 रुपये और डीजल 89.82 रुपये प्रति लीटर

गुरुग्राम में पेट्रोल 96.77 रुपये और डीजल 89.65 रुपये प्रति लीटर

हैदराबाद में पेट्रोल 109.66 रुपये और डीजल 97.82 रुपये प्रति लीटर

जयपुर में पेट्रोल 108.67 रुपये और डीजल 93.89 रुपये प्रति लीटर

पटना में पेट्रोल 107.48 रुपये और डीजल 94.26 रुपये प्रति लीटर

लखनऊ में पेट्रोल 96.47 रुपये और डीजल 89.66 रुपये प्रति लीटर

बेंगलुरु में पेट्रोल 101.94 रुपये और डीजल 87.89 रुपये प्रति लीटर

कच्चे तेल की कीमत

कच्चे तेल की कीमत में एक बार फिर उछाल देखने को मिला है। बेंचमार्क ब्रेंट क्रूड का भाव 86.31 डॉलर प्रति बैरल और डब्लूटाआई क्रूड का भाव 82.52 डॉलर प्रति बैरल है। पिछले दिनों कच्चे तेल उत्पादक देशों के समूह ओपेक प्लस की ओर से कच्चे तेल के उत्पादन में कटौती के बाद इसकी कीमत में इजाफा देखने को मिल रहा है।

प्रतिदिन जारी किए जाते हैं दाम

सरकारी तेल कंपनियां प्रतिदिन सुबह 6 बजे पेट्रोल-डीजल के दाम करती हैं। इसमें केंद्र और राज्य सरकारों की ओर से लगाए जाने वाले टैक्स, डीलर कमीशन और ढुलाई की लागत को शामिल किया जाता है।

कैसे चेक करें अपने शहर में पेट्रोल-डीजल के दाम

एसएमएस के जरिए आसानी से एक क्लिक पर पेट्रोल डीजल के दाम चेक कर सकते हैं। इंडियन ऑयल की वेबसाइट के अनुसार, इसके लिए आपको 92249 92249 पर RSP डीलर कोड लिखकर एसएमएस करना होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

This will close in 20 seconds