लॉगिन

छत्तीसगढ़ दौरे पर आएंगे आरएसएस चीफ मोहन भागवत, 31 दिसंबर को हिंदू महासम्मेलन को करेंगे संबोधित

Chhattisgarh December 19, 2025 रिपोर्टर: shailesh
छत्तीसगढ़ दौरे पर आएंगे आरएसएस चीफ मोहन भागवत, 31 दिसंबर को हिंदू महासम्मेलन को करेंगे संबोधित

छत्तीसगढ़ दौरे पर आएंगे आरएसएस चीफ मोहन भागवत, 31 दिसंबर को हिंदू महासम्मेलन को करेंगे संबोधित

रायपुर : आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत 31 दिसंबर को छत्तीसगढ़ दौरे पर आएंगे. जहां वे अभनपुर स्थित सोनपैरी गांव में आयोजित विशाल हिंदू महासम्मेलन को मुख्य वक्ता के रूप में संबोधित करेंगे.

इस सम्मेलन में राष्ट्रीय संत असंग देव जी मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे. कार्यक्रम में सनातन संस्कृति, सामाजिक समरसता और राष्ट्रीय चेतना से जुड़े विषयों पर विचार-विमर्श किया जाएगा. सम्मेलन में प्रदेश भर से बड़ी संख्या में संत, समाजसेवी और आम नागरिकों के शामिल होने की संभावना है.

आयोजकों ने बताया कि कार्यक्रम की तैयारियां अंतिम चरण में हैं और आयोजन स्थल पर सुरक्षा, यातायात और बैठने की समुचित व्यवस्थाएं की जा रही हैं. सम्मेलन के सुचारु संचालन के लिए हिन्दू सम्मेलन समिति की टीम तैनात रहेगी. आयोजन समिति की ओर से सभी सनातनी और हिंदू भाई-बहनों से आग्रह किया गया है कि वे इस सम्मेलन में अधिक से अधिक संख्या में शामिल हों। साथ ही, किसी भी प्रकार की असुविधा से बचने के लिए कार्यक्रम स्थल पर समय से पूर्व पहुंचने की अपील की

खबर शेयर करें:

This will close in 20 seconds