लॉगिन

जिला सहकारी बैंको मे अध्यक्ष-उपाध्यक्ष नियुक्त : निरंजन सिन्हा को मिली रायपुर की जिम्मेदारी, दुर्ग मे प्रीतपाल बेलचंदन बने अध्यक्ष

Chhattisgarh December 16, 2025 रिपोर्टर: shailesh
जिला सहकारी बैंको मे अध्यक्ष-उपाध्यक्ष नियुक्त : निरंजन सिन्हा को मिली रायपुर की जिम्मेदारी, दुर्ग मे प्रीतपाल बेलचंदन बने अध्यक्ष

जिला सहकारी बैंको मे अध्यक्ष-उपाध्यक्ष नियुक्त : निरंजन सिन्हा को मिली रायपुर की जिम्मेदारी, दुर्ग मे प्रीतपाल बेलचंदन बने अध्यक्ष

रायपुर। छत्तीसगढ़ के 8 सहकारी बैंकों और सोसाइटियों में नए अध्यक्ष और उपाध्यक्ष नियुक्त कर दिए गए हैं। नियुक्ति को लेकर राज्य सरकार ने आदेश भी जारी कर दिया है। जिसके अनुसार, निरंजन सिन्हा को रायपुर जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक के अध्यक्ष और अभिनेष कश्यप को उपाध्यक्ष बनाया गया है। वहीं प्रीतपाल बेलचंदन को फिर से दुर्ग जिला सहकारी केंद्रीय बैंक का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है।

दुर्ग के प्रीतपाल बेलचंदन सांसद विजय बघेल के बेहद करीबी हैं और वे कुर्मी समाज के नेता भी हैं। जबकि नरेश यदु को उपाध्यक्ष पद की जिम्मेदारी सौंपी गई है। वहीं रामकिशुन सिंह को सरगुजा जिले के जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक का अध्यक्ष और जगदीश साहू को उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। इसके अलावा बिलासपुर जिले में बेलतरा के पूर्व विधायक रजनीश सिंह को अध्यक्ष और रजनी साहू को उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई है।

विधानसभा चुनाव में कटा था टिकट, अब मिली बड़ी जिम्मेदारी

पूर्व विधायक रजनीश सिंह का विधानसभा चुनाव में बिलासपुर जिले के बेलतरा से टिकट कट गया था। टिकट कटने के बाद भी रजनीश सिंह ने पार्टी के निर्णय का कोई विरोध नहीं किया था। लेकिन, समर्थकों में निराशा देखि गई थी। वहीं अब रजनीश सिंह को जिला सहकारी केंद्रीय बैंक का अध्यक्ष बनाकर बड़ी जिम्मेदारी सौंपी गई है।

राजनांदगांव में सचिन सिंह बघेल बने अध्यक्ष

जगदलपुर जिला सहकारी केंद्रीय बैंक में श्रीनिवास मिश्रा को उपाध्यक्ष बनाया गया है। वहीं, राजनांदगांव जिला सहकारी केंद्रीय बैंक में सचिन सिंह बघेल को अध्यक्ष और भरत वर्मा को उपाध्यक्ष बनाया गया है।

खबर शेयर करें:

This will close in 20 seconds