लॉगिन

सरकार पर लगाया युवाओं को छलने का आरोप, मंत्री के जवाब से असंतुष्ट विपक्ष ने किया वॉकआउट

Chhattisgarh December 15, 2025 रिपोर्टर: shailesh
सरकार पर लगाया युवाओं को छलने का आरोप, मंत्री के जवाब से असंतुष्ट विपक्ष ने किया वॉकआउट

सरकार पर लगाया युवाओं को छलने का आरोप, मंत्री के जवाब से असंतुष्ट विपक्ष ने किया वॉकआउट

रायपुर : शीतकालीन सत्र के दूसरे दिन प्रश्नकाल में कांग्रेस विधायक बघेल लखेश्वर ने यह मामला उठाते हुए सरकार से पूछा कि अप्रैल 2024 तक प्रदेश में पंजीकृत बेरोजगारों की संख्या कितनी थी और वर्तमान में इसकी स्थिति क्या है। इन्हें रोजगार देने सरकार ने क्या प्रयास किया है। वहीं चर्चा के दौरान पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, उमेश पटेल ने पूछा कि भाजपा के घोषणा पत्र और बजट में बेरोजगारी भत्ता देने का जिक्र है। वर्तमान में यह योजना चालू है या नहीं?

जवाब में कौशल विकास मंत्री गुरु खुशवंत साहब ने बताया कि वर्ष 2024 में इनकी संख्या 11 लाख 39 हजार 656 है, वहीं आज की तारीख में 15 लाख 47 हजार पंजीकृत बेरोजगार हैं। इनके लिए आगामी दिनों राज्य स्तरीय रोजगार मेला लगाया जा रहा है जिसके लिए पंजीयन हो रहा है।

वहीं विभागीय मंत्री बेरोजगारी भत्ता पर कोई जवाब नहीं दे पाए। इस पर विपक्ष ने मंत्री पर सवालों की झड़ी लगा दी परन्तु मंत्री जवाब नहीं दे पाए। इससे नाराज होकर सभी कांग्रेस विधायकों ने सदन की कार्यवाही से बहिर्गमन कर दिया।

खबर शेयर करें:

This will close in 20 seconds