ज्वेलरी शॉप में पिस्टल दिखाकर लूट, 3 घंटे के भीतर दोनों आरोपी गिरफ्तार

सुकमा : जिला सुकमा के थाना सिटी कोतवाली क्षेत्रांतर्गत सुकमा मेन रोड स्थित दुर्गा ज्वेलर्स में बुधवार को हुई लूट की वारदात में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए बड़ी सफलता हासिल की है। घटना के महज तीन घंटे के भीतर पुलिस ने फरार आरोपी को भी हथियार सहित गिरफ्तार कर लिया।

घटना के अनुसार, दो नकाबपोश युवक लूट की नीयत से दुकान में घुसे और पिस्टल दिखाकर दुकान संचालक को धमकाते हुए आभूषण लूटने लगे। इस दौरान दुकान में मौजूद लोगों की सतर्कता और पुलिस की त्वरित प्रतिक्रिया से एक आरोपी मौके पर ही लूटे गए आभूषण सहित पकड़ लिया गया, जबकि दूसरा आरोपी मौके से फरार हो गया।

घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक सुकमा स्वयं मौके पर पहुंचे और पूरे प्रकरण की जानकारी लेते हुए पुलिस टीम को तत्काल फरार आरोपी की गिरफ्तारी के लिए निर्देशित किया। फरार आरोपी की तलाश के लिए विशेष टीम गठित कर सघन पातासाजी, चेकिंग और नाकाबंदी अभियान चलाया गया। सभी संभावित मार्गों की तलाशी के दौरान पुलिस को सफलता मिली और घटना के सिर्फ तीन घंटे के भीतर फरार आरोपी को भी हथियार सहित धर दबोचा गया। दोनों आरोपियों से पूछताछ जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

This will close in 20 seconds