मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज ओडिसा दौरे पर, विभिन्न विकास परियोजनाओं और स्थानीय मुद्दों पर करेंगे चर्चा

रायपुर : छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज झारसुगुड़ा (ओडिशा) के दौरे पर जाएंगे। उनके दौरे का विस्तृत कार्यक्रम जारी किया गया है, जिसमें उनकी यात्रा, सुरक्षा और औपचारिक बैठकों का पूरा विवरण शामिल है। सूत्रों के अनुसार, मुख्यमंत्री का कार्यक्रम शाम 7:20 बजे स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट, रायपुर से राज्य विमान द्वारा प्रस्थान के साथ शुरू होगा। विमान रात 8:05 बजे झारसुगुड़ा स्थित वीर सुरेंद्र साई एयरपोर्ट पर पहुंचेगा। इसके तुरंत बाद, मुख्यमंत्री कार द्वारा शाकुंतलम रॉयल पैलेस, साहापाड़ा बदमाल, झारसुगुड़ा के लिए रवाना होंगे।
रात्रि 8:45 बजे शाकुंतलम रॉयल पैलेस पहुंचकर मुख्यमंत्री का स्वागत किया जाएगा और 9:15 बजे तक वहां औपचारिक बैठक एवं वार्ता का समय निर्धारित किया गया है। इस दौरान राज्य और स्थानीय प्रशासनिक अधिकारियों के साथ विभिन्न विकास परियोजनाओं और स्थानीय मुद्दों पर चर्चा की जाएगी। बैठक समाप्त होने के बाद मुख्यमंत्री 9:15 बजे कार द्वारा एयरपोर्ट लौटेंगे और 9:55 बजे झारसुगुड़ा एयरपोर्ट से राज्य विमान द्वारा रायपुर के लिए प्रस्थान करेंगे। विमान रात 10:40 बजे स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट, रायपुर पहुंचेगा, जहाँ से कार द्वारा मुख्यमंत्री सीएम हाउस, सिविल लाइन, रायपुर लौटेंगे और रात 11:10 बजे कार्यक्रम का समापन होगा।