लॉगिन

उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने युवा आयोग के वेबसाइट को किया लॉन्च

Chhattisgarh November 27, 2025 रिपोर्टर: shailesh
उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने युवा आयोग के वेबसाइट को किया लॉन्च

उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने युवा आयोग के वेबसाइट को किया लॉन्च

रायपुर :  उप मुख्यमंत्री तथा खेल एवं युवा कल्याण मंत्री श्री अरुण साव ने आज राज्य युवा आयोग के वेबसाइट को लॉन्च किया। उन्होंने इस मौके पर कहा कि इस वेबसाइट से युवाओं को युवा आयोग के कार्यों तथा रोजगार से जुड़ी कई महत्वपूर्ण जानकारियां मिलेंगी।

वेबसाइट पर युवा अपने बहुमूल्य सुझाव भी दे सकेंगे। राज्य युवा आयोग के अध्यक्ष श्री विश्व विजय सिंह तोमर, खेल एवं युवा कल्याण विभाग की संचालक श्रीमती तनूजा सलाम और उप संचालक श्रीमती रश्मि ठाकुर भी इस दौरान मौजूद थीं।

खबर शेयर करें:

This will close in 20 seconds