लॉगिन

रायपुर में आज से एसपीजी संभालेगी मोर्चा : पीएम मोदी और शाह करेंगे शिरकत, वीवीआईपी सुरक्षा के लिए शहर में कारकेड की भी व्यवस्था

Chhattisgarh November 25, 2025 रिपोर्टर: shailesh
रायपुर में आज से एसपीजी संभालेगी मोर्चा : पीएम मोदी और शाह करेंगे शिरकत, वीवीआईपी सुरक्षा के लिए शहर में कारकेड की भी व्यवस्था

रायपुर में आज से एसपीजी संभालेगी मोर्चा : पीएम मोदी और शाह करेंगे शिरकत, वीवीआईपी सुरक्षा के लिए शहर में कारकेड की भी व्यवस्था

रायपुर : छत्तीसगढ़ में 28 से 30 नवंबर तक होने वाली डीजीपी कॉन्फ्रेंस की तैयारियां जोरों से चल रही है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह और राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजित डोभाल की मौजूदगी में नवा रायपुर स्थित आईआईएम परिसर में 60वां अखिल भारतीय डीजीपी-आईजीपी सम्मेलन होगा. स्पेशल प्रोटेक्शन ग्रुप (एसपीजी ) की टीम आज मंगलवार को रायपुर पहुंचेगी.

इस कांफ्रेंस में देशभर के साढ़े पांच सौ अफसर शामिल होंगे. उन्हें एसपी और एएसपी स्तर के अधिकारियों द्वारा रिसीव करने के बाद अलग-अलग रेस्ट हाउस और अन्य स्थानों पर ठहराया जाएगा.

वीवीआईपी सुरक्षा के लिए शहर में कारकेड व्यवस्था

वहीं पीएम मोदी और कई वीवीआईपी 28–29 नवंबर को रायपुर पहुंचेंगे. जिसके चलते वीवीआईपी सुरक्षा के लिए शहर में कारकेड की व्यवस्था की गई है. अफसरों के लिए विशेष बस सेवा तैयार किया गया है. 27 नवंबर से एयरपोर्ट पर अफसरों और मेहमानों के स्वागत के खास इंतजाम होंगे. सुबह वीवीआईपी आगमन, शाम को वापसी, आम जनता की आवाजाही पर न्यूनतम असर रहेगा. रूट डायवर्जन, होटल व्यवस्था और उच्च स्तरीय सुरक्षा के लिए सभी विभाग अलर्ट पर है.

आज से एसपीजी संभालेगी मोर्चा

डीजीपी-आईजी कॉन्फ्रेंस में एसपीजी(स्पेशल प्रोटेक्शन ग्रुप) कार्यक्रम स्थलों में तैनात होगी. एसपीजी की टीम मंगलवार को रायपुर पहुंचेगी. कार्यक्रम से एसपीजी के अधिकारी कार्यक्रम स्थलों का निरीक्षण करेंगे. कार्यक्रम के मद्देनजर नया रायपुर सील रहेगा.

 कॉन्फ्रेंस में जुटेंगे साढ़े पांच सौ अफसर

साथ ही रुकने वाले स्थानों की सुरक्षा के लिए जवानों की तैनाती की जाएगी. राज्य पुलिस और केंद्रीय सुरक्षा बल की 5 कंपनी को ड्यूटी में उपलब्ध कराया जाएगा. 28 से 30 नवंबर तक होने वाले सम्मेलन स्थल पर सीआरपीएफ के जवानों के साथ ही आईबी की टीम तैनात रहेगी. वहीं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के सुरक्षा की जिम्मेदारी एसपीजी के जिम्मे रहेगी. केंद्रीय फोर्स के जवान सहयोगी की भूमिका में रहेंगे.

खबर शेयर करें:

This will close in 20 seconds