लॉगिन

पोल पर चढा बिजली कर्मचारी करंट लगने से बुरी तरह झुलसा, ईलाज के दौरान अस्पताल मे  हुई मौत

Chhattisgarh November 24, 2025 रिपोर्टर: shailesh
पोल पर चढा बिजली कर्मचारी करंट लगने से बुरी तरह झुलसा, ईलाज के दौरान अस्पताल मे  हुई मौत

पोल पर चढा बिजली कर्मचारी करंट लगने से बुरी तरह झुलसा, ईलाज के दौरान अस्पताल मे  हुई मौत

दुर्ग : जिले में कर्मचारी की करंट लगने से मौत हो गयी। बिजली मरम्मत कार्य करते समय कर्मचारी तेज करंट की चपेट में आ गया। जिससे वह बुरी तरह झुलस गया और उसकी इलाज के दौरान मौत हो गयी। मामला जिले के जेवरा-सिरसा पुलिस चौकी क्षेत्र के भटगांव का है। भटगांव में रविवार को करंट लगने से बिजली कर्मचारी की मौत हो गई। मृतक की पहचान लाइनमैन संतोष ठाकुर के रूप में हुई है। वह बिजली कंपनी के कर्मचारियों के साथ डेली वेजेस पर लम्बे समय से लाइनमैन का काम करता था। लाइनमैन संतोष ठाकुर बिजली मरम्मत कार्य के दौरान करंट की चपेट में आ गया और उसकी मौत हो गयी।

जानकारी के मुताबिक़, भटगांव के नजदीक लगे ट्रांसफार्मर में तकनीकी खराबी आ गई थी। बिजली विभाग का एक नियमित कर्मचारी और निजी कर्मचारी संतोष ठाकुर मरम्मत के लिए मौके पर पहुंचे थे। इस दौरान पावर हाउस बिजली स्टेशन से सप्लाई बंद कर दी गई थी। पोल पर चढ़कर संतोष ठाकुर मरम्मत कार्य कर रहा था। इसी बीच अचानक पोल में तेज करंट आ गया। अचानक आये करंट की चपेट में आने से वह बुरी तरह झुलस गया।

घटना के बाद हड़कंप मच गया। संतोष को तत्काल जिला अस्पताल ले जाया गया। जहाँ डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इसकी सूचना पुलिस को दी गयी, सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गयी। कर्मचारी के मौत को लेकर ग्रामीणों ने खूब हंगामा किया। उनका आरोप है आरोप लगाया कि बिना लाइन शटडाउन किए और बिना सुरक्षा उपकरण, जैसे सेफ्टी किट और दस्ताने के काम कराया जा रहा था। जिस वजह से यह घटना हुई।

खबर शेयर करें:

This will close in 20 seconds