लॉगिन

लिफ्ट देने के बहाने बुजुर्ग ने नाबालिग लड़के के साथ किया गंदा काम, आरोपी गिरफ्तार

Chhattisgarh November 23, 2025 रिपोर्टर: shailesh
लिफ्ट देने के बहाने बुजुर्ग ने नाबालिग लड़के के साथ किया गंदा काम, आरोपी गिरफ्तार

लिफ्ट देने के बहाने बुजुर्ग ने नाबालिग लड़के के साथ किया गंदा काम, आरोपी गिरफ्तार

दुर्ग : जिले से हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है, यहां एक बुजुर्ग ने लिफ्ट देने के बहाने नाबालिग लड़के के साथ अश्लील हरकत किया है। शिकायत के बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार किया है। साथ ही आगे की कार्रवाई में जुट गई है।

यह मामला मोहननगर थाना क्षेत्र का है। यहां पुलिस ने 60 साल के बुजुर्ग को गिरफ्तार किया है, जिसने एक नाबालिग बच्चे को अपने हवस का शिकार बनाते हुए उसके साथ अश्लील हरकत की। जानकारी के मुताबिक, नाबालिग ने आरोपी से लिफ्ट मांगी थी। लेकिन बुजुर्ग नियत बिगड़ गई और उसने बच्चे के जिस्म से खिलवाड़ किया। फिलहाल पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है वहीं आगे की कार्रवाई में जुट गई है।

जानकारी के मुताबिक, 21 नवंबर की रात 17 साल के नाबालिग ने स्कूटी सवार 60 साल के आरोपी से लिफ्ट मांगी थी। लिफ्ट देने के बाद आरोपी ने सबसे पहले उसे किस किया। इसके बाद उसके साथ अश्लील हरकत करनी शुरु कर दी। घटना के बाद किसी तरह नाबालिग अपने घर पहुंचा और उसने इसकी जानकारी अपने परिजनों को दी।

घटना की जानकारी लगते ही परिजन पीड़ित को लेकर थाने पहुंचे और पूरे मामले की शिकायत दर्ज कराई। शिकायत के बाद पुलिस ने भी आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। इसके बाद उसे कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायीक हिरासत में जेल भेज दिया है। साथ ही पुलिस आगे की कार्रवाई में जुट गई है।

खबर शेयर करें:

This will close in 20 seconds