लॉगिन

हिडमा के खास कमांडर एर्रा ने डाले हथियार, हैदराबाद में 37 नक्सलियों ने किया सरेंडर

Chhattisgarh November 23, 2025 रिपोर्टर: shailesh
हिडमा के खास कमांडर एर्रा ने डाले हथियार, हैदराबाद में 37 नक्सलियों ने किया सरेंडर

हिडमा के खास कमांडर एर्रा ने डाले हथियार, हैदराबाद में 37 नक्सलियों ने किया सरेंडर

जगदलपुर : नक्सल संगठन को बहुत बड़ा झटका लगा है. 22 नंवबर को तेलंगाना में हिडमा के खास कमांडरों में से एर्रा ने अपने 36 साथियों के साथ हथियार डाल दिए हैं. सभी 37 नक्सलियों ने तेलंगाना डीजीपी शिवधर के सामने आत्मसमर्पण कर दिया है.

22 नवंबर 2025 को तेलंगाना पुलिस महानिदेशक (DGP) की मौजूदगी में 37 नक्सलियों ने सरेंडर किया है. इनमें 3 राज्य समिति सदस्य (एससीएम), 3 डीवीसीएम/सीवाईपीसीएम, 9 एसीएम/पीपीसीएम और 22 पीएम सदस्य शामिल हैं.

हिडमा के खास कमांडर एर्रा ने डाले हथियार

तेलंगाना में सरेंडर करने वाले इन नक्सलियों में हिडमा के खास कमांडरों में से एक एर्रा भी शामिल है. वह डीकेएसजेडसी मेंबर और साउथ बस्तर डिविजनल कमेटी का सेक्रेटरी रहा है. वहीं, सीसीसदस्य आजाद उर्फ अप्पासी नारायण भी मौजूद था. पुलिस अधिकारियों के मुताबिक ये सभी नक्सली आंध्र प्रदेश-तेलंगाना बॉर्डर और दक्षिण बस्तर क्षेत्र में सक्रिय थे.

60 लाख रुपए का था इनाम

सरेंडर करने वाले नक्सलियों में 3 सीसीएम सदस्य शामिल हैं, जिसमें 2 आंध्र प्रदेश और तेलंगाना के रहने वाले हैं. वहीं, एक छत्तीसगढ़ का निवासी है.डीजीपी शिवधर ने बताया कि सरेंडर करने वाले सीसीएम सदस्यों पर करीब 60 लाख रुपए का इनाम थासीसीएम सदस्यों के नाम- कोय्याल साम्ब्य्या, आजाद अप्पासी नारायण अलिया रमेश और मुचाकी सोमड़ा शामिल हैं. इन तीनों पर तेलंगाना सरकार ने 20-20 लाख रुपए का इनाम रखा था.

हथियारों के साथ किया आत्मसर्मपण

आत्मसमर्पण करने वाले 37 नक्सलियों के पास से 303 राइफल, जी3 राइफल, एसएलआर, एके-47 राइफल, गोलियों और कारतूस बरामद किए गए हैं.

1 करोड़ का इनामी नक्सली हिडमा ढेर

18 नवंबर 2025 को छत्तीसगढ़-आंध्र प्रदेश के बॉर्डर पर मुठभेड़ हो गई. इस मुठभेड़ में खूंखार नक्सली कमांडर हिडमा ढेर हो गया. उसके साथ उसकी पत्नी राजे और 4 अन्य नक्सली भी ढेर हो गए थे. वह झीरम घाटी नरसंहार जैसे करीब 26 नरसंहारों का मास्टरमाइंड था.

खबर शेयर करें:

This will close in 20 seconds