लॉगिन

एसीबी-ईओडब्लू का बड़ा एक्शन : सुबह-सुबह रायपुर, बिलासपुर और अंबिकापुर समेत 18 जगहों पर छापा

Chhattisgarh November 23, 2025 रिपोर्टर: shailesh
एसीबी-ईओडब्लू का बड़ा एक्शन : सुबह-सुबह रायपुर, बिलासपुर और अंबिकापुर समेत 18 जगहों पर छापा

एसीबी-ईओडब्लू का बड़ा एक्शन : सुबह-सुबह रायपुर, बिलासपुर और अंबिकापुर समेत 18 जगहों पर छापा

रायपुर। छत्तीसगढ़ में आबकारी और डीएमएफ घोटाले को लेकर एसीबी और ईओडब्लू ने बड़ी कार्रवाई शुरू की है। इस रेड में प्रदेश के करीब 20 ठिकानों पर एक साथ दबिश दी जा रही है। एसीबी और ईओडब्लू की टीमों ने अधिकारियों और कारोबारियों के ठिकानों पर सर्च ऑपरेशन चलाया है।

सूत्रों के अनुसार आज सुबह से रायपुर, जगदलपुर, कोंडागांव, अंबिकापुर और बिलासपुर सहित कई अन्य जिलों में कार्रवाई की जा रही है। रेड में प्रमुख नामों में पूर्व आबकारी अधिकारी निरंजन दास और कारोबारी हरपाल अरोरा शामिल हैं। पूर्व आबकारी अधिकारी निरंजन दास के ठिकानों पर बड़ी छापेमारी की गई है, साथ ही उनके 6 रिश्तेदारों के रायपुर स्थित ठिकानों पर भी दबिश दी गई है। डीएमएफ घोटाले के मुख्य आरोपी कारोबारी हरपाल अरोरा के ठिकानों पर भी ईओडब्लू की टीम ने दबिश दी है।

बिलासपुर के कारोबारी अशोक टुटेजा के घर और दफ्तरों पर भी रेड की कार्रवाई की गई है। अंबिकापुर में पशु विभाग के अधिकारी डॉ. तनवीर अहमद और कारोबारी अमित अग्रवाल के ठिकानों पर भी एसीबी और ईओडब्लू की टीमें छापे मार रही हैं। रेड की कार्रवाई अभी भी जारी है और अधिकारियों ने अभी तक किसी भी आरोपी के खिलाफ गिरफ्तारी की जानकारी साझा नहीं की है।

खबर शेयर करें:

This will close in 20 seconds