ड्यूटी छोड़ शराब पीते दिखे दो पुलिसकर्मी, वीडियो वायरल होते ही मचा हड़कंप

बिलासपुर : जिले की सरकंडा स्थित मोपका चौकी से एक चौंकाने वाला वीडियो इंटरनेट मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें ड्यूटी पर तैनात आरक्षकों का चौकी खाली छोड़कर पीछे के कमरे में शराब पीते हुए दिखाई देना न सिर्फ पुलिस की कार्यशैली पर सवाल खड़े करता है, बल्कि एक युवक के साथ उनके दुर्व्यवहार ने विभाग को कटघरे में खड़ा कर दिया है।
वीडियो में देखा जा सकता है कि चौकी में कोई मौजूद नहीं था और जैसे ही युवक अंदर गया, कमरे में दो आरक्षक शराब पीते हुए नजर आए। युवक द्वारा वीडियो बनाए जाने पर आरक्षक संतोष राठौर आपा खो बैठा और पहले मोबाइल छीन लिया, फिर युवक को धमकाते हुए हुज्जतबाजी करने लगा। घटना का यह पूरा वीडियो वायरल होने के बाद अब देखना होगा कप्तान किस तरह से अपना रुख अपनाते है….. और क्या कार्रवाई करते है।