लॉगिन

दर्दनाक सड़क हादसा : स्कूटी–बाइक की आमने-सामने टक्कर में दो की मौत, दो गंभीर

Chhattisgarh November 21, 2025 रिपोर्टर: shailesh
दर्दनाक सड़क हादसा : स्कूटी–बाइक की आमने-सामने टक्कर में दो की मौत, दो गंभीर

दर्दनाक सड़क हादसा : स्कूटी–बाइक की आमने-सामने टक्कर में दो की मौत, दो गंभीर

बिलासपुर : जिले के सकरी थाना क्षेत्र में गुरुवार दोपहर हुए दर्दनाक सड़क हादसे ने पूरे इलाके को दहला दिया। सैदा स्थित स्कूल के पास स्कूटी और तेज रफ्तार बाइक की आमने-सामने भिड़ंत में 78 वर्षीय गुलाबचंद शर्मा और 18 वर्षीय प्रमोद तोंडे की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए।

बिलासपुर के सकरी थाना क्षेत्र में गुरुवार दोपहर हुए दर्दनाक सड़क हादसे ने पूरे इलाके को दहला दिया। सैदा स्थित स्कूल के पास स्कूटी और तेज रफ्तार बाइक की आमने-सामने भिड़ंत में 78 वर्षीय गुलाबचंद शर्मा और 18 वर्षीय प्रमोद तोंडे की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए।

वृद्ध गुलाबचंद का पोस्टमॉर्टम करवाया जा चुका है, जबकि प्रमोद तोंडे का शव मरच्यूरी में सुरक्षित रखा गया है और उसके माता-पिता दूसरे शहर में होने के कारण पुलिस देर शाम तक उसके भाई से संपर्क नहीं कर सकी।

खबर शेयर करें:

This will close in 20 seconds