लॉगिन

एसीबी-ईओडब्लू का बड़ा एक्शन : आरआई भर्ती परीक्षा में पेपर-लीक कराने वाले 2 अधिकारी गिरफ्तार, मोटी रकम लेकर प्रश्नपत्र देते थे

Chhattisgarh November 21, 2025 रिपोर्टर: shailesh
एसीबी-ईओडब्लू का बड़ा एक्शन : आरआई भर्ती परीक्षा में पेपर-लीक कराने वाले 2 अधिकारी गिरफ्तार, मोटी रकम लेकर प्रश्नपत्र देते थे

एसीबी-ईओडब्लू का बड़ा एक्शन : आरआई भर्ती परीक्षा में पेपर-लीक कराने वाले 2 अधिकारी गिरफ्तार, मोटी रकम लेकर प्रश्नपत्र देते थे

रायपुर : छत्तीसगढ़ में रेवन्यू इंस्पेक्टर प्रमोशन घोटाले को लेकर एसीबी-ईओडब्लू ने बड़ा एक्शन लिया है. टीम ने रायपुर से दो अधिकारियों को गिरफ्तार किया है. आरोप है कि दोनों अधिकारियों ने मोटी रकम लेकर पेपर लीक किया, एग्जाम की तैयारी भी कराई थी.

आरआई भर्ती परीक्षा में पेपर-लीक कराने वाले 2 अधिकारी गिरफ्तार

एसीबी-ईओडब्लू द्वारा गिरफ्तार अधिकारियों में रायपुर के आयुक्त भू-अभिलेख कार्यालय के सहायक सांख्यिकी अधिकारी वीरेंद्र जाटव और उप आयुक्त भू-अभिलेख कार्यालय के सहायक सांख्यिकी अधिकारी हेमंत कौशिक शामिल है.

प्रदेश भर में अलग-अलग जगहों पर की थी छापेमारी

बता दें कि एसीबी-ईओडब्लू 19 नवंबर की तड़के संयुक्त टीम ने रायपुर, बिलासपुर, दुर्ग समेत 7 जिलों में एक साथ 20 ठिकानों पर छापा मारा था. अनियमित चयन और अवैध संपत्ति अर्जित करने की शिकायतें पर एक्शन हुआ है. मामले में दर्ज अपराध दर्ज कर संबंधित अधिकारियों, कर्मचारियों और संबंधित व्यक्तियों से लगातार पूछताछ जारी है.

खबर शेयर करें:

This will close in 20 seconds