लॉगिन

करणी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ.राज शेखावत ने रायपुर पहुंचकर दी गिरफ्तारी, हाईकोर्ट से मिली अग्रिम जमानत

Chhattisgarh November 20, 2025 रिपोर्टर: shailesh
करणी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ.राज शेखावत ने रायपुर पहुंचकर दी गिरफ्तारी, हाईकोर्ट से मिली अग्रिम जमानत

करणी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ.राज शेखावत ने रायपुर पहुंचकर दी गिरफ्तारी, हाईकोर्ट से मिली अग्रिम जमानत

रायपुर : राजधानी में क्षत्रिय करणी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ.राज शेखावत ने मौदहापारा थाने पहुंचकर अपनी गिरफ्तारी दी है। थाने के बाहर समर्थकों ने पुलिस के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। इस दौरान थाने के बाहर 1 एएसपी, 2 सीएसपी  और 5 थानों के टीआई समेत बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात थे, शेखावत को हाईकोर्ट से अग्रिम जमानत मिली चुकी थी जिसके बाद उन्होंने थाने मे गिरफ़्तारी दी जिन्हे तत्काल छोड़ दिया गया|

जानकारी के मुताबिक वीरेंद्र तोमर का जुलूस निकालने के मामले में पुलिसकर्मियों के घर में घुसने की धमकी दी थी, जिसके बाद मौदहापारा थाने में एफआईआर दर्ज की गई थी। ये एफआईआर पुरानी बस्ती के पूर्व थाना प्रभारी योगेश कश्यप ने दर्ज कराई है।

शिकायत में इंस्पेक्टर योगेश कश्यप ने आपराधिक धमकी, लोक सेवक को धमकाने और सम्मान को ठेस पहुंचाने का जिक्र किया। जिसके बाद मौदहापारा पुलिस ने बीएनएस की धाराओं में 15 नवंबर को एफआईआर दर्ज कर की थी। वहीं एफआईआर के बाद राज शेखावत ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर फिर धमकी दी है।

बता दें कि वीरेंद्र तोमर को रायपुर पुलिस की गिरफ्त में है। 14 दिन की न्यायिक रिमांड पर जेल में है। इस मामले में गृहमंत्री विजय शर्मा का बयान सामने आया है। उन्होंने कहा है कि छत्तीसगढ़ में अपराधी कोई भी हो नहीं छोड़ा जाएगा। चाहे कोई भी हो।

खबर शेयर करें:

This will close in 20 seconds