लॉगिन

आज बस्तर दौरे पर रहेंगे सीएम साय, जगदलपुर में पंडुम कैफे का करेंगे उद्घाटन, कई कार्यक्रमों में होंगे शामिल

Chhattisgarh November 17, 2025 रिपोर्टर: shailesh
आज बस्तर दौरे पर रहेंगे सीएम साय, जगदलपुर में पंडुम कैफे का करेंगे उद्घाटन, कई कार्यक्रमों में होंगे शामिल

आज बस्तर दौरे पर रहेंगे सीएम साय, जगदलपुर में पंडुम कैफे का करेंगे उद्घाटन, कई कार्यक्रमों में होंगे शामिल

रायपुर : आज सीएम विष्णु देव साय बस्तर के दौरे पर रहेंगे. मुख्यमंत्री सुबह 11:25 बजे मुख्यमंत्री निवास, सिविल लाइन से रवाना होंगे और 11:30 बजे पुलिस ग्राउंड हेलीपेड रायपुर पहुंचकर हेलीकॉप्टर से जगदलपुर के लिए उड़ान भरेंगे.

जगदलपुर पहुंचने के बाद 12:35 बजे मुख्यमंत्री पूना मारगेम परिसर पहुंचेंगे, जहां 12:35 से 12:55 बजे तक पंडुम कैफै का शुभारंभ करेंगे। दोपहर 1 बजे वे जगदलपुर के जगतु माहरा शासकीय बहुउद्देशीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय पहुंचेंगे. यहां 1 बजे से 2 बजे तक विद्यालय के शताब्दी वर्ष समारोहका उद्घाटन करेंगे.

कोण्डागांव में बुढ़ादेव महोत्सव और विकास कार्यों का लोकार्पण

2:30 बजे स्कूल कार्यक्रम से प्रस्थान करने के बाद मुख्यमंत्री 2:55 बजे. TBP मण्डी प्रांगण हेलीपेड, कोण्डागांव पहुंचेंगे. 3 बजे विकास नगर स्टेडियम, कोण्डागांव में बुढ़ादेव महोत्सव 2025 के तहत लोकार्पण एवं शिलान्यास कार्यक्रम में शामिल होंगे. यह कार्यक्रम 3 से 4 बजे तक आयोजित होगा.

खबर शेयर करें:

This will close in 20 seconds