लॉगिन

8.65 करोड़ की साइबर ठगी का पर्दाफाश; पुलिस ने तीन म्युल खाता धारकों को दबोचा 

Chhattisgarh November 16, 2025 रिपोर्टर: shailesh
8.65 करोड़ की साइबर ठगी का पर्दाफाश; पुलिस ने तीन म्युल खाता धारकों को दबोचा 

8.65 करोड़ की साइबर ठगी का पर्दाफाश; पुलिस ने तीन म्युल खाता धारकों को दबोचा 

खैरागढ़ : खैरागढ़ पुलिस व सायबर सेल ने साइबर अपराध पर बड़ी कार्रवाई करते हुए तीन म्युल खाता धारकों को गिरफ्तार किया है, जिनके बैंक खातों में ऑनलाइन ठगी से प्राप्त 8 करोड़ 65 लाख 16 हजार का संदिग्ध ट्रांजेक्शन पाया गया। ये कार्रवाई भारत सरकार के गृह मंत्रालय द्वारा संचालित समन्वय पोर्टल से मिले इनपुट के आधार पर की गई।

जांच में सामने आया कि बैंक ऑफ महाराष्ट्र, शाखा खैरागढ़ के जिन खातों में अवैध धनराशि का प्रवाह हुआ, वे यज्ञदत्त यादव (पिता मोती यादव, उम्र 29 वर्ष, निवासी खजरी, थाना घुमका, भोजराम वर्मा, पिता रामसिंह वर्मा, उम्र 29 वर्ष और नारद रजक, पिता जीतू रजक, उम्र 28 वर्ष, निवासी नवागांव कला, थाना खैरागढ़ के नाम पर हैं।

सूचना की पुष्टि होने पर थाना खैरागढ़ में अपराध क्रमांक 519/25 कायम कर भा.न्याय.स. की विभिन्न धाराओं एवं आईटी एक्ट की धारा 66-D के तहत मामला दर्ज किया गया। मामले की गंभीरता को देखते हुए विशेष अनुसंधान टीम गठित की गई, जिसने संदिग्धों की गतिविधियों पर सतत निगरानी रखी।

मुखबिर की सूचना पर दबिश देकर तीनों को हिरासत में लिया गया। पूछताछ में आरोपियों ने साइबर धोखाधड़ी में संलिप्तता स्वीकार की, जिसके बाद उन्हें न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया। पुलिस ने बताया कि प्रकरण में अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।

खबर शेयर करें:

This will close in 20 seconds