लॉगिन

सुरक्षा बलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ :  तीन नक्सलियों के मारे जाने की खबर, लगातार हो रही फायरिंग  

Chhattisgarh November 16, 2025 रिपोर्टर: shailesh
सुरक्षा बलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ :  तीन नक्सलियों के मारे जाने की खबर, लगातार हो रही फायरिंग  

सुरक्षा बलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ :  तीन नक्सलियों के मारे जाने की खबर, लगातार हो रही फायरिंग  

सुकमा। जिले से एक बड़ी खबर निकलकर सामने आ रही है। यहां जवानों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हुई है। इस मुठभेड़ में तीन नक्सलियों के मारे जानें की खबर है। वहीं जवानों और नक्सलियों के बीच अब भी मुठभेड़ जारी है। सुकमा एसपी लगातार जवानों के संपर्क में हैं और मुठभेड़ के अपडेट ले रहे हैं।

मिली जानकारी के अनुसार, डीआरजी जवानों और नक्सलियों के बीच भेज्जी चिंतागुफा के बीच के इलाके में मुठभेड़ हुई है। यह मुठभेड़ अभी भी जारी है और दोनों तरफ से फायरिंग की जा रही है। वहीं इस मुठभेड़ में तीन नक्सलियों के मारे जानें की खबर निकलकर सामने आ रही है। हालांकि, नक्सलियों के मरने की आधिकारिक पुष्टि अभी तक नहीं हुई है। सुकमा एसपी लगातार जवानों के संपर्क में हैं और मुठभेड़ के अपडेट ले रहे हैं।

खबर शेयर करें:

This will close in 20 seconds