लॉगिन

जनजातीय गौरव दिवस पर सीएम साय की बड़ी घोषणा : बिरसा मुंडा के नाम पर होगा चौक, जनजातीय बालक-बालिकाओं के लिए बनेगा अत्याधुनिक हॉस्टल

Chhattisgarh November 16, 2025 रिपोर्टर: shailesh
जनजातीय गौरव दिवस पर सीएम साय की बड़ी घोषणा : बिरसा मुंडा के नाम पर होगा चौक, जनजातीय बालक-बालिकाओं के लिए बनेगा अत्याधुनिक हॉस्टल

जनजातीय गौरव दिवस पर सीएम साय की बड़ी घोषणा : बिरसा मुंडा के नाम पर होगा चौक, जनजातीय बालक-बालिकाओं के लिए बनेगा अत्याधुनिक हॉस्टल

रायपुर : भगवान बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती के मौके पर जनजातीय गौरव दिवस कार्यक्रम का आयोजन किया गया. इस कार्यक्रम में शामिल होने के लिए सीएम  विष्णु देव साय भी बिलासपुर पहुंचे. कार्यक्रम के दौरान सीएम साय ने बड़ी घोषणा की. उन्होंने कहा कि भगवान बिरसा मुंडा की आदमकद प्रतिमा लगेगी. इसके अलावा एक चौक का नामकरण भी उनके नाम पर होगा.

सीएम साय ने की बड़ी घोषणा

सीएम विष्णु देव साय ने कहा- ‘बिलासपुर में भगवान बिरसा मुंडा की आदमकद प्रतिमा लगेगी. एक चौक का नामकरण भी उनके नाम पर होगा. लाल खदान ओवरब्रिज का नामकरण शहीद वीर नारायण सिंह के नाम पर किया जाएगा. जनजातीय बालक-बालिकाओं के लिए 300-200 सीटर अत्याधुनिक पोस्ट मैट्रिक छात्रवास बनाया जाएगा.’ इसके अलावा उन्होंने कोटा ब्लॉक में जनजातीय समाज के लिए सुसज्जित सामुदायिक भवन की भी घोषणा की.

309 करोड़ 95 लाख रुपए से ज्यादा की सौगात

इस कार्यक्रम में सीएम विष्णु देव साय ने जिले को विकास की नई सौगात देते हुए 329 करोड़ 77 लाख रुपए से अधिक की लागत वाले 47 विकास कार्यों का लोकार्पण एवं भूमिपूजन किया. इनमें 309 करोड़ 95 लाख रुपए से अधिक की लागत से 42 कार्यों का शिलान्यास तथा 19 करोड़ 18 लाख रुपए की लागत से 5 कार्यों का लोकार्पण शामिल है.

सीएम साय ने कोनी में 11 करोड़ 91 लाख 17 हजार रुपए की लागत से निर्मित संभागीय आयुक्त कार्यालय का लोकार्पण किया. इस कड़ी में 11 लाख रुपए की लागत से निर्मित राजा रघुराज सिंह की प्रतिमा का अनावरण भी किया गया. स्मार्ट सिटी के तहत 6 करोड़ 99 लाख रुपए की लागत से तैयार वंदे मातरम उद्यान एवं ड्यूल पाइपिंग अंतर्गत एसटीपी निर्माण कार्य, नगर निगम बिलासपुर के वार्ड क्रमांक 18 में 30 लाख 33 हजार रुपए की लागत से रिटर्निंग वॉल, इंटरलॉकिंग पोर्च, टाइल्स एवं चैनल लिंक फेंसिंग का कार्य तथा महमंद में 50 लाख रुपए की लागत से प्राथमिक शाला लालखदान के नवीन भवन में अतिरिक्त कक्ष का लोकार्पण भी किया गया. उन्होंने कोटा भैंसाझार में 4 करोड़ 43 लाख रुपए की लागत से प्रस्तावित भैंसाझार उद्वहन सिंचाई योजना का शिलान्यास किया. साथ ही टिकरी एवं चिल्हाटी में 30-30 लाख रुपए की लागत से महतारी सदन निर्माण कार्य का भी शिलान्यास किया.

खबर शेयर करें:

This will close in 20 seconds