लॉगिन

बिहार चुनाव के रुझान में एनडीए को बढ़त, विजय शर्मा बोले- जंगल राज को छोड़कर जनता ने विकास का दिया साथ

Chhattisgarh November 14, 2025 रिपोर्टर: shailesh
बिहार चुनाव के रुझान में एनडीए को बढ़त, विजय शर्मा बोले- जंगल राज को छोड़कर जनता ने विकास का दिया साथ

बिहार चुनाव के रुझान में एनडीए को बढ़त, विजय शर्मा बोले- जंगल राज को छोड़कर जनता ने विकास का दिया साथ

रायपुर : बिहार में मतगणना का दिन बेहद अहम है, और इसी बीच शुरुआती रुझानों ने राजनीतिक हलचल और बढ़ा दी है. सुबह 11 बजे के रुझानों के अनुसार, एनडीए प्रदेश में सरकार बनाते हुए दिख रही और महागठबंधन पिछड़ गई है. वहीं बिहार चुनाव में एनडीए को मिल रही बढ़त को लेकर डिप्टी सीएम विजय शर्मा ने कहा कि जंगल राज को छोड़कर जनता ने विकास का साथ दिया. वहीं उन्होंने कांग्रेस पर भी जमकर निशाना साधा है.

जंगल राज को छोड़कर जनता ने विकास का दिया साथ – विजय शर्मा

बिहार चुनाव में शुरुआती रुझानों में एनडीए को मिल रही बढ़त पर डिप्टी सीएम विजय शर्मा ने कहा कि 150 सीटों से अधिक आने की संभावना थी. बिहार चुनाव प्रचार में गया था. वहां सांस लेकर समझ आया था कि 150 सीटों से ज्यादा आएंगी. बिहार की सारी जनता को शुभकामनाएं देता हूं. जंगल राज को छोड़कर जनता ने विकास का साथ दिया है.

खबर शेयर करें:

This will close in 20 seconds