लॉगिन

धान खरीदी से पहले साय कैबिनेट की बैठक आज, किसानों के भुगतान समेत कई मुद्दों पर होगी चर्चा

Chhattisgarh November 14, 2025 रिपोर्टर: shailesh
धान खरीदी से पहले साय कैबिनेट की बैठक आज, किसानों के भुगतान समेत कई मुद्दों पर होगी चर्चा

धान खरीदी से पहले साय कैबिनेट की बैठक आज, किसानों के भुगतान समेत कई मुद्दों पर होगी चर्चा

रायपुर : आज सीएम विष्णु देव साय की अध्यक्षता में 12 बजे मंत्रालय (महानदी भवन) में साय कैबिनेट की बैठक होने जा रही है. इस बैठक में धान खरीदी, किसानों के भुगतान समेत कई मुद्दों पर चर्चा होगी.

आज सीएम  विष्णु देव साय की अध्यक्षता में कैबिनेट की बैठक होने जा रही है. इस बैठक में धान खरीदी, किसानों के भुगतान को लेकर चर्चा होगी. वहीं राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के दौरे और विधानसभा के शीतकालीन सत्र पर चर्चा हो सकती है.

गौरव दिवस की तैयारियों पर होगी चर्चा

कैबिनेट बैठक में जनजाति गौरव दिवस के आयोजन की तैयारियों पर भी चर्चा होगी. इस मौके पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के छत्तीसगढ़ आने वाली है. उनके कार्यक्रम को ध्यान में रखते हुए सुरक्षा व्यवस्था और स्वागत समारोह की रूपरेखा पर भी विस्तार से चर्चा की जा सकती है.

खबर शेयर करें:

This will close in 20 seconds