लॉगिन

डिप्टी सीएम अरुण साव ने दिया बड़ा बयान,कहा “बिहार में भारी बहुमत के साथ बन रही एनडीए की सरकार”

Chhattisgarh November 12, 2025 रिपोर्टर: shailesh
डिप्टी सीएम अरुण साव ने दिया बड़ा बयान,कहा “बिहार में भारी बहुमत के साथ बन रही एनडीए की सरकार”

डिप्टी सीएम अरुण साव ने दिया बड़ा बयान,कहा “बिहार में भारी बहुमत के साथ बन रही एनडीए की सरकार”

रायपुर : छत्तीसगढ़ के उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने आज नया रायपुर निवास कार्यालय में पत्रकारों से चर्चा के दौरान कहा कि, बिहार में भारी बहुमत के साथ एनडीए गठबंधन की सरकार बन रही है। विभिन्न एग्जिट पोल में एनडीए की प्रचंड मतों से सरकार बन रही है।

उप मुख्यमंत्री ने कहा कि, बिहार की जनता ने सुशासन और विकास को चुना है। जंगलराज के बदले स्थिर सरकार को प्राथमिकता दिया है। डबल इंजन के विकास मॉडल पर एक बार फिर भरोसा जताया है। उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने कहा कि, कांग्रेस मतदाता सूची विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) पर निर्थक और बेबुनियाद आरोप लगाना बंद करें। निर्वाचन आयोग के निर्देश पर अधिकारी और कर्मचारी फार्म लेकर घर घर जा रहे हैं। प्रदेश में एसआईआर का काम पूरी गंभीरता से किया जा रहा है।

खबर शेयर करें:

This will close in 20 seconds