जांजगीर-चांपा : जिले के अकलतरा थाना क्षेत्र में महिला से छेड़खानी करने के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी के खिलाफ बीएनएस की धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है और उसे न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।
जांजगीर-चांपा जिले के अकलतरा थाना क्षेत्र में एक महिला से छेड़छाड़ के गंभीर मामले में पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। घटना तब सामने आई जब पीड़िता ने थाना अकलतरा में शिकायत दर्ज कराई।
शिकायत में बताया गया कि आरोपी जगन्नाथ पाटले ने पीड़िता को अकेला पाकर उसे बेइज्जती करने की नियत से छेड़छाड़ शुरू कर दी। अचानक हुए इस हरकत पर पीड़िता ने शोर मचाया, जिसके बाद आरोपी मौके से भाग निकला।
पीड़िता की रिपोर्ट पर थाना अकलतरा में अपराध क्रमांक 584/2025 दर्ज करते हुए धारा 74 और 79 बीएनएस के तहत मामला पंजीबद्ध किया गया। पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए तत्काल टीम गठित की और आरोपी की तलाश शुरू की।
त्वरित कार्रवाई के दौरान आरोपी जगन्नाथ पाटले को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई। पूछताछ में आरोपी ने अपना अपराध स्वीकार कर लिया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ पर्याप्त साक्ष्य और सबूत मिलने के बाद विधिवत गिरफ्तारी की प्रक्रिया पूरी की और उसे न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है।