लॉगिन

आज ओडिशा जाएंगे सीएम विष्णु देव साय, नुआपाड़ा उपचुनाव में करेंगे धुआंधार प्रचार

Chhattisgarh November 6, 2025 रिपोर्टर: shailesh
आज ओडिशा जाएंगे सीएम विष्णु देव साय, नुआपाड़ा उपचुनाव में करेंगे धुआंधार प्रचार

आज ओडिशा जाएंगे सीएम विष्णु देव साय, नुआपाड़ा उपचुनाव में करेंगे धुआंधार प्रचार

रायपुर : छत्तीसगढ़ के सीएम विष्णुदेव साय आज को ओडिशा दौरे पर रहेंगे. जहां वे नुआपाड़ा विधानसभा क्षेत्र के उपचुनाव में भाजपा प्रत्याशी के समर्थन में जनसभा करेंगे. सीएम रायपुर से हेलिकॉप्टर से नुआपाड़ा जाएंगे और सभा के बाद वापस लौट आएंगे.

आज ओडिशा दौरे पर रहेंगे सीएम विष्णु देव साय

बता दें कि नुआपाड़ा विधानसभा सीट पर 11 नवंबर को मतदान होना है, जिसके लिए भाजपा ने पूरी ताकत झोंक दी है. वहीं सीएम साय आज भाजपा प्रत्याशी जय ढोलकिया के समर्थन में प्रचार करेंगे. सीएम साय सुबह 11.45 बजे हेलिकॉप्टर नुआपाड़ा पहुंचेंगे. दोपहर 12.30 से 1.30 बजे तक सभा में शामिल होंगे. इसके बाद सीएम साय दोपहर 2.45 बजे पुलिस ग्राउंड हेलीपैड लौटेंगे.

जय ढोलकिया के पक्ष में करेंगे प्रचार

नुआपाड़ा से भाजपा प्रत्याशी जय ढोलकिया चुनावी मैदान में हैं, जबकि बीजेडी से स्नेहंगिनी चुरिया और कांग्रेस से घसियाराम माझी मुकाबले में हैं. इसके अलावा समाजवादी पार्टी के रमाकांत हाटी, बहुजन मुक्ति पार्टी के हेमंत तांडी, और ओडिशा जनता दल के शुकाधर डड़सेना भी चुनाव मैदान में किस्मत आजमा रहे हैं.

खबर शेयर करें:

This will close in 20 seconds