लॉगिन

राज्योत्सव के बाद ओडिशा दौरे पर जाएंगे सीएम विष्णु देव साय, नुआपाड़ा उपचुनाव में करेंगे धुआंधार प्रचार

Chhattisgarh November 4, 2025 रिपोर्टर: shailesh
राज्योत्सव के बाद ओडिशा दौरे पर जाएंगे सीएम विष्णु देव साय, नुआपाड़ा उपचुनाव में करेंगे धुआंधार प्रचार

राज्योत्सव के बाद ओडिशा दौरे पर जाएंगे सीएम विष्णु देव साय, नुआपाड़ा उपचुनाव में करेंगे धुआंधार प्रचार

रायपुर : छत्तीसगढ़ के सीएम विष्णुदेव साय 6 नवंबर को ओडिशा के नुआपाड़ा विधानसभा क्षेत्र के उपचुनाव में भाजपा प्रत्याशी के समर्थन में जनसभा करेंगे. सीएम रायपुर से हेलिकॉप्टर से नुआपाड़ा जाएंगे और सभा के बाद वापस लौट आएंगे.

बता दें कि नुआपाड़ा विधानसभा सीट पर 11 नवंबर को मतदान होना है, जिसके लिए भाजपा ने पूरी ताकत झोंक दी है. इसके अलावा मुख्यमंत्री 10-11 नवंबर को गुजरात इनवेस्टर कनेक्ट में भी शामिल होंगे.

जय ढोलकिया के पक्ष में करेंगे प्रचार

नुआपाड़ा से भाजपा प्रत्याशी जय ढोलकिया चुनावी मैदान में हैं, जबकि बीजेडी से स्नेहंगिनी चुरिया और कांग्रेस से घसियाराम माझी मुकाबले में हैं. इसके अलावा समाजवादी पार्टी के रमाकांत हाटी, बहुजन मुक्ति पार्टी के हेमंत तांडी, और ओडिशा जनता दल के शुकाधर डड़सेना भी चुनाव मैदान में किस्मत आजमा रहे हैं.

जनसभा को करेंगे संबोधित

भाजपा राष्ट्रीय संगठन ने बिहार और ओडिशा के उपचुनावों के लिए छत्तीसगढ़ के वरिष्ठ नेताओं को भी प्रचार की जिम्मेदारी सौंपी है. बिहार में कई भाजपा नेता प्रचार में जुटे हैं, वहीं ओडिशा में भाजपा मुख्यमंत्री साय की सभा को चुनावी दृष्टि से अहम मान रही है. पार्टी की योजना है कि साय की सभा से भाजपा उम्मीदवार के पक्ष में माहौल मजबूत हो और मतदाताओं में जोश बढ़े.

खबर शेयर करें:

This will close in 20 seconds