पुरानी रंजिश पर युवक की हत्या : घर में घुसकर चाक़ू से किया ताबड़तोड़ वार, पुलिस कर रही जांच

रायपुर। राजधानी से लगे छछानपैरी गांव में पुरानी रंजिश पर एक युवक की हत्या कर दी गई। घटना के 24 घंटे बाद आरोपी पकड़ से बाहर है। कल पुलिस , प्रधानमंत्री प्रवास में व्यस्त रही।

मिली जानकारी अनुसार यह घटना शनिवार को दिन दहाड़े हुई। छछानपैरी निवासी श्याम ध्रुव 41 अपने घर में था। पूर्वाह्न करीब 11.30 बजे गांव का युवक संजय नेताम 45 साथ में चाकू लेकर श्याम के घर पहुंचा। उसपर ताबड़तोड़ वार कर जान ले ली। यह पूरी वारदात करीब 55 मिनट में कर संजय भाग निकला।

बताया गया है कि संजय और श्याम के बीच कोई पुरानी रंजिश थी। उसी का बदले में श्याम की जान ले ली। घटना के बाद श्याम के छोटे भाई कोमल ध्रुव 30 ने शनिवार शाम 6 बजे मुजगहन थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस धारा 332,103 के तहत दर्ज कर संजय की तलाश कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

This will close in 20 seconds