लॉगिन

तेज रफ्तार कार डिवाइडर से टकराई : कार सवार एक युवक की मौत, 4 गंभीर रूप से घायल

Chhattisgarh November 1, 2025 रिपोर्टर: shailesh
तेज रफ्तार कार डिवाइडर से टकराई : कार सवार एक युवक की मौत, 4 गंभीर रूप से घायल

तेज रफ्तार कार डिवाइडर से टकराई : कार सवार एक युवक की मौत, 4 गंभीर रूप से घायल

कटघोरा : कोरबा जिले के कटघोरा थाना क्षेत्र के सुतर्रा के पास एनएच-31 पर तेज रफ्तार बलेनो कार डिवाइडर से टकरा गई, जिससे कार में सवार एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि चार अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा इतना जबरदस्त था कि कार के परखच्चे उड़ गए।

जानकारी के अनुसार, कार सवार सभी लोग खैरागढ़ से अंबिकापुर जा रहे थे। मृतक की पहचान विजय वर्मा (29 वर्ष) पिता केदार वर्मा, निवासी भवनी, जिला खैरागढ़ के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि विजय की शादी को मात्र एक साल ही हुआ था और शादी की पहली सालगिरह से ठीक पहले ही उसकी दर्दनाक मौत हो गई। हादसे के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

हादसे में घायल लोगों की पहचान तिलेश्वर वर्मा (32 वर्ष), निवासी भवनी (खैरागढ़), मकुंदी वर्मा (49 वर्ष), अशोक वर्मा (35 वर्ष) निवासी जामुल (भिलाई), और संजय वर्मा (35 वर्ष) निवासी बोईरडीह के रूप में हुई है। सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जिनमें से तिलेश्वर की हालत गंभीर बताई जा रही है। यह हादसा कटघोरा थाना क्षेत्र के सुतर्रा के पास बिलासपुर-कटघोरा एनएच-31 पर हुआ।

बताया जा रहा है कि जहां यह दुर्घटना हुई, वहां डिवाइडर के कारण सड़क बंद है और इसी स्थान पर पहले भी कई हादसे हो चुके हैं। लगातार दुर्घटनाओं को देखते हुए यातायात पुलिस ने एनएच और नाका प्रबंधन को डिवाइडर हटाने के लिए पत्राचार किया था, लेकिन अब तक कार्रवाई नहीं की गई। फिलहाल, घटना की सूचना पर कटघोरा पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पंचनामा कार्रवाई में जुट गई है। वहीं मृतक और घायलों के परिजनों को सूचना दे दी गई है।

खबर शेयर करें:

This will close in 20 seconds