लॉगिन

ऑटो चालक बना हैवान : सवारी महिला से रेप का प्रयास, विरोध किया तो कर दिया मर्डर  

Chhattisgarh October 31, 2025 रिपोर्टर: shailesh
ऑटो चालक बना हैवान : सवारी महिला से रेप का प्रयास, विरोध किया तो कर दिया मर्डर  

ऑटो चालक बना हैवान : सवारी महिला से रेप का प्रयास, विरोध किया तो कर दिया मर्डर  

सूरजपुर : जिले में ऑटो ड्राइवर की हैवानियत ने एक महिला को मौत की नींद सुला दी. सब्जी बेचने वाली एक महिला ऑटो में अपने घर के लिए जा रही थी, इसी दौरान ऑटो ड्राइवर की नियत खराब हुई और उसने महिला के साथ किस मांगी और जबरदस्ती करने का प्रयास किया. लेकिन वह जब नहीं मानी तो उसने गला घोंट कर उसे मौत के घाट उतार दिया. हालांकि पुलिस ने आरोपी ऑटो ड्राइवर को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है.

सोनवाही गांव में रहने वाली सुरमिला राजवाड़े बाजार में सब्जी बेचने का काम करती थी.  25 अक्टूबर को सुरमिला सब्जी बेचकर अपने घर जाने के लिए उसने एक ऑटो से लिफ्ट लिया. यह ऑटो सिलफिली इलाके के रहने वाले राहुल कुशवाहा की थी. जो कि ट्रांसपोर्टिंग का भी काम करता था. लिफ्ट के समय राहुल के ऑटो में पीछे सीट पर सामान भरा हुआ था.

जिसकी वजह से महिला को मजबूरन ऑटो ड्राइवर के साथ आगे वाली सीट पर बैठना पड़ा. कुछ दूर जाने के बाद आरोपी ऑटो ड्राइवर की नियत खराब हो गई और उसने सुरमिला राजवाड़े को छेड़ते हुए उससे किस मांगा. लेकिन महिला ने मना किया तो आरोपी राहुल उसके साथ जबरदस्ती करने का प्रयास करने लगा.इसी दौरान महिला ने वहां से भागने का प्रयास किया वही अंधेरा होने की वजह से वह कुछ दूर जाकर गिर गई.

मौका पाकर फिर से आरोपी उसके साथ मारपीट कर जबरदस्ती करने लगा तभी सड़क पर एक बाइक आता देख वह वहां से भाग खड़ा हुआ है. तब तक सुरमिला अधमरी स्थिति में पहुंच चुकी थी. बाइक सवार के चले जाने के बाद आरोपी फिर से घटनास्थल पहुंच गया और गला दबाकर महिला की हत्या कर दी और ऑटो लेकर मौके से फरार हो गया.

घटना के दूसरे दिन 26 अक्टूबर को लटोरी पुलिस को सूचना मिली कि  सोनवाही जंगल में सड़क से कुछ दूरी पर एक महिला का शव संदिग्ध अवस्था में मिला है. इसके बाद पुलिस में मौके पर पहुंचकर पंचनामा कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. पोस्टमार्टम रिपोर्ट में इस बात का खुलासा हुआ कि महिला की हत्या गला दबाकर की गई है और हत्या के पहले उसके साथ दुष्कर्म का प्रयास किया गया है. इसके बाद पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू की.

इस दौरान पुलिस ने संबंधित मार्ग के सभी सीसीटीवी कैमरे को खंगाला, इस दौरान एक सीसीटीवी में महिला एक ऑटो में जाते हुए दिखी. जिसके आधार पर पुलिस ने ऑटो की पहचान कर आरोपी राहुल कुशवाहा को हिरासत में लेकर पूछताछ की तो उसने अपना गुनाह कबूल कर लिया और पूरी कहानी पुलिस को बताई. इसके बाद पुलिस ने आरोपी के खिलाफ हत्या सहित कई अन्य धाराओं के तहत मामला दर्ज कर उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है.

खबर शेयर करें:

This will close in 20 seconds