लॉगिन

भाई ने बहन के प्रेमी को उतारा मौत के घाट, आरोपी भाई को  पुलिस ने किया गिरफ्तार

Chhattisgarh October 31, 2025 रिपोर्टर: shailesh
भाई ने बहन के प्रेमी को उतारा मौत के घाट, आरोपी भाई को  पुलिस ने किया गिरफ्तार

भाई ने बहन के प्रेमी को उतारा मौत के घाट, आरोपी भाई को  पुलिस ने किया गिरफ्तार

दुर्ग : जिले में एक बार फिर दिल दहला देने वाली हत्या की वारदात सामने आई है. भिलाई के मांझी पारा स्थित तिरंगा नगर में प्रेम प्रसंग के चलते एक युवक की निर्मम हत्या कर दी गई. फिलहाल पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है.

गुरुवार सुबह करीब 9:30 बजे खुर्सीपार थाना क्षेत्र में यह दर्दनाक घटना हुई, जब एक भाई ने अपनी बहन के प्रेमी को मौत के घाट उतार दिया. युवती अपने घर पर अकेली थी, उसी दौरान उसका प्रेमी 23 वर्षीय धीरज सरोज उससे मिलने पहुंचा था, तभी अचानक युवती का भाई सिद्धार्थ घर आ गया. घर के अंदर बहन को प्रेमी के साथ देखकर वह आग बबूला हो गया. गुस्से में उसने पहले धीरज की जमकर पिटाई की, फिर उसका सिर दीवार पर पटक दिया, जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई.

घटना से इलाके में मचा हड़कंप

घटना की जानकारी मिलते ही इलाके में हड़कंप मच गया. आसपास के लोग मौके पर जमा हो गए. सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और आरोपी भाई को तत्काल हिरासत में ले लिया. वहीं मृतक का शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है. एएसपी सुखनंदन राठौर ने बताया कि मृतक और आरोपी पड़ोसी थे और दोनों के परिवार एक-दूसरे को जानते थे. मृतक युवक और आरोपी की बहन के बीच प्रेम संबंध था, जिसे लेकर परिवार में पहले से ही तनाव चल रहा था.

जांच में जुटी पुलिस

पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और पीड़ित परिवार से पूछताछ की जा रही है. इस घटना के बाद मृतक की मां का रो-रोकर बुरा हाल है, वह आरोपियों को फांसी देने की मांग कर रही हैं.

खबर शेयर करें:

This will close in 20 seconds