अक्षय तृतीया पर करें इन वस्‍तुओं का दान, मिलेगा अनंत पुण्‍य

सनातन धर्म में वैशाख माह के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि को अक्षय तृतीया कहा जाता है। हिन्दू शास्त्रों के अनुसार, इस तिथि को वर्ष की सबसे अबूझ मुहूर्तों में से एक माना जाता है। इसे आखा तीज के नाम से भी जाना जाता है।

अक्षय तृतीया यानी वह त्‍योहार जो हमें हमारे कर्मों का अक्षय फल प्रदान करता है। इसलिए पौराणिक मान्यताओं में ऐसा माना जाता है कि इस दिन हमें सत्कर्म करने चाहिए जो कि हमें अक्षय पुण्य प्रदान करते हैं और ऐसे पुण्य से हमारा जीवन सुख और शांति से व्यतीत होता है। यदि आप भी इस तिथि पर सौभाग्य प्राप्त करना चाहते हैं|

इन उपायों को अपनाएं

1.अक्षय तृतीया के दिन तांबे के बर्तन में पानी रखकर फिर इसे दान कर दें। इस उपाय को करने से मां लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं। साथ ही आपकी कुंडली के ग्रह शांत रहते हैं।

2.अक्षय तृतीया के दिन सोना या चांदी नहीं खरीद पा रहे हैं, तो जौ खरीद सकते हैं। इस दिन जौ का दान करना भी शुभ माना जाता है। ऐसा करने से सौभाग्य की प्राप्ति होती है।

3.अक्षय तृतीया के दिन खाने की चीजें जैसे गुड़, चना, घी, नमक, तिल, ककड़ी, चावल, आटा, दाल आदि का दान करना चाहिए। इन सभी के दान से मां लक्ष्मी के साथ-साथ मां अन्नपूर्णा की कृपा बनी रहती हैं।

4.अक्षय तृतीया के दिन वस्त्र के दान को महादान बताया गया है। अक्षय तृतीया के दिन अपनी योग्यता के अनुसार जरूरतमंद को वस्त्र का दान करें।

5.अक्षय तृतीया के दिन किताबों या फिर पढ़ाई-लिखाई से जुड़ी वस्तुओं का दान करना भी परम हितकारी माना गया है। मान्‍यता है कि इस दिन धार्मिक विषयों में रुचि रखने वाले लोगों को पंचांग का दान करना सबसे शुभ माना जाता है।

6.अक्षय तृतीया के दिन सिंदूर का दान करना उत्तम माना जाता है। इस दिन आप सिंदूर के साथ सुहागिन महिलाओं को सुहाग की अन्‍य सामग्री भी दान कर सकते हैं। ऐसा करने से आपके दांपत्‍य जीवन में शुक्र की कृपा प्राप्त होती है और घर में खुशहाली आती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

This will close in 20 seconds