लॉगिन

बिहार चुनावी रण में भाजपा नेताओं की लगी ड्यूटी, कल अरुण साव और बृजमोहन अग्रवाल जायेंगे पटना, नामांकन रैली में होंगे शामिल

Chhattisgarh October 15, 2025 रिपोर्टर: shailesh
बिहार चुनावी रण में भाजपा नेताओं की लगी ड्यूटी, कल अरुण साव और बृजमोहन अग्रवाल जायेंगे पटना, नामांकन रैली में होंगे शामिल

बिहार चुनावी रण में भाजपा नेताओं की लगी ड्यूटी, कल अरुण साव और बृजमोहन अग्रवाल जायेंगे पटना, नामांकन रैली में होंगे शामिल

रायपुर : बिहार में विधानसभा चुनाव का शंखनाद हो चुका है. सभी राजनीतिक पार्टियां अपना दम दिखाने और वोटर्स को साधने के लिए तैयारियों में जुट गई हैं. वहीं इस चुनावी रण में छत्तीसगढ़ भाजपा के नेता भी उतरेंगे. जिसमें आज डिप्टी सीएम अरुण साव और सांसद बृजमोहन अग्रवाल पटना जाएंगे और नामांकन रैली में शामिल होंगे.

अरुण साव और बृजमोहन अग्रवाल जायेंगे पटना

बिहार विधानसभा चुनाव में छत्तीसगढ़ के भाजपा नेताओं की ड्यूटी लगाई गई है. इसी कड़ी में डिप्टी सीएम अरुण साव और सांसद बृजमोहन अग्रवाल पटना जाएंगे. वे पटना में नामांकन रैली में शामिल होंगे. इनके अलावा उद्योग मंत्री लाख लाल देवांगन, राजनांदगांव सांसद संतोष पांडे, विधायक रिकेश सेन भी प्रचार कर रहे हैं. वहीं दीवाली के बाद आधा दर्जन से ज्यादा मंत्री भी बिहार जांएगे.

भाजपा महिला मोर्चा ने लगाई 100 नेताओं की ड्यूटी

बृजमोहन अग्रवाल के अलावा भाजपा महिला मोर्च ने बिहार चुनाव के लिए प्रदेश के 100 महिला नेताओं की ड्यूटी लगाई है. भाई दूज के बाद टीम बिहार के लिए रवाना होगी. महिला मोर्चा की राष्ट्रीय अध्यक्ष वनथी श्रीनिवासन ने छत्तीसगढ़ महिला मोर्चा के अध्यक्ष विभा अवस्थी को इस संबंध में निर्देश दिए हैं.

महिला मोर्चा की सभी महिलाएं बिहार चुनाव में पार्टी प्रत्याशी के लिए काम करेंगी. जानकारी के मुताबिक 100 महिलाएं 15-15 दिनों के लिए बिहार चुनाव का हिस्सा बनेंगी.

खबर शेयर करें:

This will close in 20 seconds