ट्रंप का फ्रांस के राष्ट्रपति पर विवादित बयान, कहा- मेरे मित्र मैक्रों चीन की चाटूकारिता में लगे

वाशिगठन : अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने मंगलवार को फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि मेरे मित्र आजकल चीन गए हुए हैं। वह वहां शी जिनपिंन की चाटूकारिता में लगे हैं। बता दें, न्यूयॉर्क में अभियोग लगाए जाने के बाद ट्रंप ने पहली बार मीडिया से बातचीत की है।

अमेरिका का प्रभाव हो रहा खत्म

उन्होंने कहा कि मेरे पद छोड़ने के बाद से संयुक्त राज्य अमेरिका का दुनिया में प्रभाव खोता जा रहा है। एक तरह से अमेरिका का प्रभाव दुनिया से खत्म ही हो गया है। उन्होंने आगे कहा कि हमारे पास यह पागल दुनिया है। यह उबल रही है। अमेरिका कुछ नहीं कह रहा है। मेरे मित्र मैक्रों चीन गए हुए है और उसकी चाटूकारिता कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि फ्रांस अब चीन के साथ संबंध बना रहा है।

यह है मामला

गौरतलब है, मैक्रों ने पिछले सप्ताह चीन की राजकीय यात्रा के बाद बवाल खड़ा कर दिया था। उन्होंने चेतावनी दी थी कि यूरोपीय लोगों को खुद को अमेरिकी विदेश नीति की जंजीरों में नहीं बांधना चाहिए। मैक्रों ने कहा था कि ताइवान के भाग्य को लेकर यूरोपीय देशों को बीजिंग और वाशिंगटन के बीच तनावपूर्ण गतिरोध में नहीं फंसना चाहिए। चीन ने ताइवान पर नियंत्रण हासिल करने की कसम खाई है, जबकि अमेरिकी सरकार ने ताइवान को अपनी रक्षा करने में मदद करने का वादा किया है।

मैक्रों ने शुक्रवार को शी के साथ ताइवान पर चर्चा की थी। इसके बाद उन्होंने यूरोप को संकटों में फंसने की चेतावनी दी थी। उन्होंने कहा कि यह हमारी लड़ाई नहीं है, हमें इससे बचना चाहिए।

हमें अपने फैसले लेने होंगे

फ्रांस के राष्ट्रपति ने यह भी कहा था कि यूरोपीय लोग यह सोचते हैं कि वे बस अमेरिका के फॉलोवर है। उन्होंने आगे कहा कि सबसे बुरी बात यह सोचना होगा कि हम यूरोपीय लोगों को इस विषय पर सिर्फ अन्य के दिखाए रास्ते पर चलना होगा। जबकि हमें अपने हित के बारे में सोचना होगा और फैसला लेना होगा।

अभी भी फ्रांंस के साथ अच्छे संबंध

मैक्रों के बयान के बाद अमेरिका में हलचल मच गई है। लेकिन व्हाइट हाउस ने इसे कम करने की कोशिश की। प्रवक्ता जॉन किर्बी ने कहा कि अमेरिका फ्रांस के साथ शानदार द्विपक्षीय संबंधों में सहज और आश्वस्त है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

This will close in 20 seconds