सीएम साय आज रायपुर, रायगढ़ व जीपीएम जिले में आयोजित कार्यक्रमों में होंगे शामिल

रायपुर : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय शनिवार को रायपुर, रायगढ़ और जीपीएम जिले के विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगे. निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार वे सुबह 11:30 बजे इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय में प्रधानमंत्री धन–धान्य कृषि योजना कार्यक्रम में शामिल होंगे. इसके बाद हेलीपेड पहुंचकर रायगढ़ जिले के रामचंडी मंदिर, झगरपुर के लिए रवाना होंगे. रामचंडी मंदिर में दर्शन करने के पश्चात झगरपुर में आमसभा को संबोधित करेंगे. यहां से मटियाडांड पहुंचकर अन्तर्राष्ट्रीय भैना समाज सामाजिक नवाखाई महोत्सव और सामाजिक सम्मान समारोह में शामिल होंगे.

विदेश दौरे से वापस लौटेंगे मंत्री लखनलाल देवांगन

छत्तीसगढ़ के उद्योग मंत्री लखनलाल देवांगन आज अपने 10 दिवसीय विदेश दौरे से वापस लौटेंगे. वे दोपहर करीब ढाई बजे रायपुर पहुंचेंगे. मंत्री देवांगन ने जर्मनी और स्विट्ज़रलैंड का दौरा किया, जहां वे जर्मनी के कोलोन शहर में आयोजित ANUGA 2025 में शामिल हुए. ANUGA दुनिया का सबसे बड़ा खाद्य प्रसंस्करण, पैकेजिंग, कैटरिंग, रिटेल, तकनीक और ऑर्गेनिक फूड से जुड़ा व्यापार मेला है. इस प्रतिष्ठित आयोजन में इस वर्ष 118 देशों के करीब 7,900 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया. दौरे के दौरान मंत्री देवांगन ने विभिन्न अंतरराष्ट्रीय उद्योगपतियों से मुलाकात की.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

This will close in 20 seconds