लॉगिन

‘Pushpa 2’ में सामंथा रुथ प्रभु फिर करेंगी ‘ऊ अंटावा’ जैसा आइटम नंबर? एक्‍ट्रेस ने बताया क्‍या है सच

BOLLYWOOD April 11, 2023 रिपोर्टर: shailesh
‘Pushpa 2’ में सामंथा रुथ प्रभु फिर करेंगी ‘ऊ अंटावा’ जैसा आइटम नंबर? एक्‍ट्रेस ने बताया क्‍या है सच

‘Pushpa 2’ में सामंथा रुथ प्रभु फिर करेंगी ‘ऊ अंटावा’ जैसा आइटम नंबर? एक्‍ट्रेस ने बताया क्‍या है सच

मुंबई : सामंथा रुथ प्रभु ने ‘पुष्पा: द राइज’ में अपने आइटम नंबर ‘ऊ अंटावा’ से खूब सुर्ख‍ियां बटोरीं। यह गाना आज भी जमकर देखा और सुना जाता है। लेकिन क्‍या वह ‘पुष्‍पा 2’ यानी ‘पुष्‍पा: द रूल’ में ऐसा कुछ धमाल मचाएंगी? जब से अल्‍लू अर्जुन की फिल्‍म का टीजर वीडियो आया है, सोशल मीडिया पर धमाका मचा हुआ है और हर किसी के जेहन में सामंथा को लेकर यही सवाल है। लेकिन अब एक इंटरव्‍यू में ‘शाकुंलतम’ एक्‍ट्रेस ने साफ कर दिया है कि वह अभी तक ‘पुष्पा 2’ का हिस्‍सा नहीं हैं।

अल्‍लू अर्जुन की ‘Pushpa 2’ की शूटिंग पिछले नवंबर में शुरू हुई थी। साल 2021 में रिलीज हुई ‘पुष्‍पा’ के सीक्‍वल का हर किसी को बेसब्री से इंतजार है। फिल्‍म के दूसरे भाग में अल्लू अर्जुन और फहाद फासिल लीड रोल में नजर आएंगे। सीक्‍वल फिल्‍म की कहानी इन्‍हीं दोनों के टक्‍कर पर बेस्‍ड होगी। यही नहीं, फिल्‍म में रश्मिका मंदाना के रोल की भी पुष्‍ट‍ि हो चुकी है और वह फिर से श्रीवल्ली की भूमिका में नजर आएंगी। लेकिन Samantha Ruth Prabhu की एंट्री को लेकर अभी तक सिर्फ कयासों का दौर जारी था।

सामंथा बोलीं- मैं ‘पुष्‍पा 2’ में कोई गाना नहीं कर रही हूं

सामंथा रुथ प्रभु ने अब ‘Gulte’ को दिए इंटरव्‍यू में इस ओर चुप्‍पी तोड़ी है। एक्‍ट्रेस अपनी अपकमिंग फिल्‍म ‘शाकुंतलम’ के प्रमोशन में बिजी हैं। सामंथा से पूछा गया कि क्या वह ‘पुष्पा 2’ का हिस्सा बनने जा रही हैं? इस पर जवाब देते हुए एक्‍ट्रेस ने कहा कि नहीं, वह अभी तक फिल्‍म का हिस्‍सा नहीं हैं। इंटरव्‍यू के दौरान सामंथा से कहा गया कि ‘पुष्पा’ में उन्‍हें खूब पसंद किया गया, इस पर सामंथा ने बीच में ही रोकते हुए कहा, ‘यदि आप मुझसे यह पूछना चाह रहे हैं कि मैं फिल्‍म के सीक्‍वल में हूं या नहीं, तो मेरा जवाब नहीं है। मैं इस फिल्‍म में कोई गाना नहीं कर रही हूं।’

‘पुष्‍पा 2’ के टीजर वीडियो और अल्‍लू अर्जुन के लुक ने मचाया धमाल

साल 2021 की ब्‍लॉकस्‍टर फिल्‍म ‘पुष्पा’ में सामंथा ने Allu Arjun के साथ ‘ऊ अंटावा’ गाने पर डांस किया था। समांथा और अल्‍लू अर्जुन की केमिस्‍ट्री को खूब पसंद किया गया। ऐसे में जब ‘पुष्पा 2’ के मेकर्स ने 7 अप्रैल को फिल्‍म का फर्स्‍ट लुक वीडियो और फिर टीजर रिलीज किया, तो सुगबुगाहट बढ़ गई। मेकर्स ने अल्‍लू अर्जुन का फिल्‍म से जो नया पोस्टर रिलीज किया है, उसमें वह एक महिला के गेटअप में नजर आ रहे हैं। यह बहुत हद तक ‘कांतारा’ में दिखाए गए देवी अवतार की तरह है।

खबर शेयर करें:

This will close in 20 seconds